'3 दिन में नोटिस देकर घर में एंट्री...' राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस के एक्शन पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

श्रीनगर में दिए बयान को लेकर दिल्ली पुलिस ने रविवार को राहुल गांधी के घर दबिश दी. इस मामले में कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सिर्फ तीन दिनों में नोटिस देकर पुलिस राहुल गांधी के घर पहुंच गई है. वो भी 45 दिनों के बाद. वही अशोक गहलोत ने कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई निंदनीय है.

Advertisement
राहुल गांधी के घर पुलिस की दबिश के बाद अशोक गहलोत, पवन खेड़ा और अभिषेक मनुसिंघवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की राहुल गांधी के घर पुलिस की दबिश के बाद अशोक गहलोत, पवन खेड़ा और अभिषेक मनुसिंघवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की

मौसमी सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 2:21 PM IST

श्रीनगर में दिए बयान को लेकर दिल्ली पुलिस ने रविवार सुबह राहुल गांधी के घर दबिश दी. इस मामले में कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी, अशोक गहलोत और पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सिर्फ तीन दिनों में नोटिस देकर पुलिस राहुल गांधी के घर पहुंच गई है. वो भी 45 दिनों के बाद. क्या यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि राहुल गांधी सरकार से मुश्किल सवाल पूछ रहे हैं. यह हरासमेंट है.

Advertisement

अभिषेक मनुसिंघवी ने कहा कि 16 मार्च को सुबह राहुल गांधी को एक नोटिस दिया गया और उसमें 2 पन्नों जितने लंबे प्रश्न थे, इसमें राहुल गांधी से उन लाखों लोगों का ब्योरा मांगा गया जो उनसे भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मिले थे. हमारा सवाल है कि आपने इस तरह आपने कितने दलों से इस तरह का सवाल पूछा है. मुझे नहीं लगता कि पिछले 70 सालों में किसी भी राजनीतिक अभियान में इस तरह के सवाल पूछे गए हैं. हैरान करने वाली बात ये भी है कि 45 दिन तक पुलिस कुछ नहीं बोली और अचानक से पुलिस जाग गई. यह प्रतिशोध के तहत की गई कारवाई है.

गहलोत बोले- किसी को छोड़ेंगे नहीं

इस दौरान अशोक गहलोत ने कहा कि बगैर ऊपर के इशारे के दिल्ली पुलिस यह हरकत नहीं कर सकती. आज का घटनाक्रम विश्वास के परे है. हिटलर भी पहले बहुत पॉपुलर था, बाद में वहां क्या स्थिति बनी, सबने देखा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार बोलते रहेंगे. हम किसी को छोड़ेंगे नही. देश में इन दिनों एजेंसी का तांडव मचा हुआ है.

Advertisement

गहलोत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरा देश डरा हुआ है. ये लोग हिंदू मुस्लिम की राजनीति कर रहे हैं. झूठे वायदे करके बीजेपी सत्ता में आ गई. मैं नहीं मानता कि ये काम दिल्ली पुलिस खुद कर सकती है. उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री हूं. मुझे लगातार लोग मिलते हैं, राहुल गांधी भी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूरे देश में घूमे थे. उन्होंने देश की सच्चाई से वाकिफ करवाया है.

गहलोत ने कहा कि जिस तरह के हालात देश में बने हुए हैं, क्या आपको लगता है कि देश में कानून का राज है. अब इन्होंने सरकार गिराना शुरू किया हुआ है, चाहे कर्नाटक हो चाहे महाराष्ट्र हो. राजस्थान में भी इन्होंने सरकार गिरने की कोई कसर नहीं छोड़ी थी.

जयराम रमेश ने साधा बीजेपी पर निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जयराम रमेश ने कहा कि यह सब जान बूझकर हो रहा है, ताकि अडानी मुद्दे से ध्यान भटके. जबसे 16 पार्टी एक साथ जेपीसी की मांग उठा रही हैं, तब से राहुल गांधी निशाने पर हैं. पहले उनके लंदन वाले बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जब तक यह प्रतिशोध की कारवाई चलेगी, तब तक मिडिल पाथ संभव नहीं है.
 

Advertisement

ये भी देखें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »