मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी सांसदों को आज फिर लंच पर बुलाया, कनॉट प्लेस में होगी बैठक

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी विपक्षी सांसदों को दोपहर 1:45 बजे कनॉट प्लेस के मोएट्स में लंच पर बुलाया है. लगातार दूसरे दिन लंच का आयोजन कनॉट प्लेस में ही हो रहा है. 7 अक्टूबर को भी लंच हुआ था और उसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई सांसद चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की ओर बढ़े थे. पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और करीब दो घंटे बाद रिहा किया.

Advertisement
मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी सांसदों को एक बार फिर लंच के लिए न्योता दिया है (Photo: PTI) मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी सांसदों को एक बार फिर लंच के लिए न्योता दिया है (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:42 AM IST

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी सांसदों को एक बार फिर लंच पर बुलाया है. यह लंच दोपहर 1:45 बजे कनॉट प्लेस के मोएट्स में रखा गया है. खास बात यह है कि लगातार दूसरे दिन लंच का आयोजन कनॉट प्लेस में ही हो रहा है.

इससे एक दिन पहले 7 अक्टूबर को भी खड़गे ने लंच बुलाया था और उसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी सांसद चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की ओर बढ़े थे. पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और करीब दो घंटे बाद रिहा किया. अब सवाल उठ रहा है कि क्या आज भी लंच के बाद विपक्षी सांसद प्रदर्शन का रुख करेंगे.

Advertisement

खड़गे ने अपने निमंत्रण में साफ लिखा है कि वह लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के सभी सदस्यों को लंच के लिए बुला रहे हैं. यानी यह न्योता सिर्फ एक सदन के सांसदों के लिए नहीं, दोनों सदनों के विपक्षी सांसदों के लिए है. लंच दोपहर 1:45 बजे कनॉट प्लेस के K-14, आउटर सर्किल में मौजूद मोएट्स में होगा. खड़गे ने सभी सांसदों से इसमें शामिल होने का अनुरोध किया है.

यह भी पढ़ें: राहुल-प्रियंका पर FIR, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के आरोप

7 अक्टूबर को भी खड़गे ने विपक्षी सांसदों को लंच के लिए बुलाया था. लंच के बाद सांसदों ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन का रुख किया. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और विपक्ष के कई दूसरे सांसद जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे थे. लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. करीब दो घंटे हिरासत में रखने के बाद सभी को रिहा कर दिया गया.

Advertisement

अब एक दिन बाद खड़गे ने फिर उसी इलाके में विपक्षी सांसदों को लंच का न्योता भेजा है. आज के निमंत्रण में भी जगह कनॉट प्लेस ही है. यह इलाका जंतर-मंतर और चुनाव आयोग के दफ्तर के बेहद करीब है. इसी वजह से चर्चा है कि क्या विपक्षी सांसद आज भी लंच के बाद प्रदर्शन की तरफ जाएंगे. कल की तरह आज भी ऐसा होता है या नहीं, यह देखना बाकी है. लगातार दूसरे दिन कनॉट प्लेस में लंच और उसके बाद संभावित विरोध प्रदर्शन को लेकर आज सबकी नजर विपक्ष की रणनीति पर रहेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »