दिल्ली: शॉर्ट सर्किट के कारण सीबीआई दफ्तर में लगी आग, कोई नुकसान नहीं

राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह सीबीआई दफ्तर में आग लग गई. आग लगने के बाद तमाम अफसर बिल्डिंग से बाहर निकले, दमकल की गाड़ियां अब मौके पर मौजूद हैं.

Advertisement
सीबीआई दफ्तर में लगी आग सीबीआई दफ्तर में लगी आग

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 1:39 PM IST
  • दिल्ली में सीबीआई दफ्तर में लगी आग
  • फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

राजधानी नई दिल्ली में स्थित केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के हेडक्वार्टर में गुरुवार सुबह आग लग गई. सीबीआई की बिल्डिंग में आग लगने के बाद तमाम अफसर बाहर निकल गए. बिल्डिंग से धुएं का गुबार निकला. 

फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने में जुट गई हैं. सीबीआई का ये दफ्तर दिल्ली के लोधी रोड पर है.

इस घटना को लेकर सीबीआई की ओर से जानकारी दी गई कि सुबह 11.15 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण बेसमेंट इलाके में आग लग गई थी. इसके कारण बिल्डिंग में बिजली चली गई थी, फायर फाइटिंग सिस्टम एक्टिव हो गया था. फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई थी, घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है. 

Advertisement

गौरतलब है कि सीबीआई के हेडक्वार्टर में तमाम ज़रूरी कागज़ात मौजूद होते हैं, ऐसे में इस आग से क्या नुकसान हुआ है और इसके पीछे कारण क्या है, इसपर हर किसी की नज़र है. 

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement