सीबीआई ने NBCC के DGM को भ्रष्टाचार के आरोप में रंगे हाथों पकड़ा, रिश्वत वसूलने गया था दिल्ली

सीबीआई ने शनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन के डीजीएम वरुण पोपली को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है. वह पांच लाख रुपये की रिश्वत की रकम लेने दिल्ली आया था, जहां सीबीआई ने ट्रैप लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया. 

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 12:51 PM IST

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वत लेने के आरोप में नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (NBCC) के डीजीएम को गिरफ्तार किया है. आरोपी डीजीएम वरुण पोपली लद्दाख के लेह में पोस्टेड हैं.

सीबीआई ने डीजीएम पोपली को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है. वह पांच लाख रुपये की रिश्वत की रकम लेने दिल्ली आया था, जहां सीबीआई ने ट्रैप लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया. 

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लद्दाख में तैनात आरोपी डीजीएम पोपली ने लद्दाख प्रोजेक्ट से जुड़े एक कॉन्ट्रैक्टर से कथित तौर पर 11 लाख रुपये की मांग की थी. वह इस रिश्वत की रकम में से पांच लाख कलेक्ट करने दिल्ली आया था, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया. 

पोपली ने पूछताछ में बताया है कि उन्होंने रिश्वत ली थी. बता दें कि एनबीसीसी दरअसल सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »