बीरभूम में टीएमसी नेता के घर बम धमाका, छत और सीढ़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में एक टीएमसी नेता के घर धमाका हो गया. बताया जा रहा है कि यह धमाका देसी बम की वजह से हुआ था. इस हादसे में टीएमसी के पंचायत सदस्य का घर क्षतिग्रस्त हो गया. अभी हाल ही में अवैध पटाखों के कारखाने में विस्फोट हुआ था जिससे 12 लोगों की मौत हो गई थी.

Advertisement
टीएमसी नेता के घर धमाका टीएमसी नेता के घर धमाका

अनुपम मिश्रा

  • बीरभूम,
  • 22 मई 2023,
  • अपडेटेड 9:56 PM IST

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में एक टीएमसी  नेता के घर धमाका हो गया. बताया जा रहा है कि यह विस्फोट टीएमसी के एक पंचायत सदस्य के घर में हुआ है. घटना दुबराजपुर इलाके की है जहां सोमवार की दोपहर को यह धमाका हुआ था.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक तृणमूल पंचायत सदस्य शेख शफीक के घर में अचानक विस्फोट हो गया जिससे उनके घर को काफी नुकसान पहुंचा है. विस्फोट में घर की छत और सीढ़ी पूरी तरह से टूट गई है. 

Advertisement

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है. विस्फोट की वजह भी अभी साफ नहीं है लेकिन शुरुआती तौर पर बताया जा रहा है कि देसी बम घर में रखे थे जिसमें यह धमाका हो गया.

अभी कुछ दिनों पहले ही बंगाल में दो जगह अवैध पटाखों के कारखाने में विस्फोट हुआ था जिससे 12 लोगों की मौत हो गई थी. कुछ दिनों पहले ही पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में बम बनाने के दौरान विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 2 लोग घायल हो गए थे. जानकारी के मुताबिक इस ब्लास्ट में जान गंवाने वाले तृणमूल वर्कर थे.

बीजेपी ने आरोप लगाया था कि बम बनाने के दौरान विस्फोट हुआ है. हालांकि पुलिस और स्थानीय टीएमसी नेता इस पूरे प्रकरण पर चुप्पी साधे हुए थे. इससे पहले पश्चिम बंगाल के डेगंगा में 6 नवंबर को TMC नेता के घर में बम धमाका हुआ था इस बम ब्लास्ट में दो लोग घायल हो गए थे. 

Advertisement

पुलिस के मुताबिक कुछ मजदूर स्थानीय टीएमसी नेता के निर्माणाधीन घर काम कर रहे थे. घर में कुछ बम सीढ़ियों के नीचे रखे थे. जब मजदूरों ने उन घातक बमों को देखा तो वह समझ नहीं पाए कि ये क्या है. लेकिन जैसे ही मजदूरों ने बमों के छुआ तो तेज आवाज के साथ जोरदार धमाका हुआ.
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »