पश्चिम बंगाल: कोलकाता में लटकी मिली BJP कार्यकर्ता की लाश, घरवालों से मुलाकात करने पहुंचे अमित शाह

उत्तरी कोलकाता में बीजेपी नेता का बॉडी लटकी हुई मिली है. इस घटना के बाद बीजेपी ने हत्या का आरोप लगाया है. ये घटना उस समय हुई है जब गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. बता दें कि अमित शाह ने कार्यकर्ता के परिजनों से मुलाकात की.

Advertisement
बीजेपी नेता अर्जुन चौरसिया (फाइल फोटो) बीजेपी नेता अर्जुन चौरसिया (फाइल फोटो)

अनुपम मिश्रा / सूर्याग्नि रॉय

  • कोलकाता,
  • 06 मई 2022,
  • अपडेटेड 4:51 PM IST
  • 200 बाइक रैली की कल रात बनाई थी योजना
  • कोलकाता के कोसीपोर इलाके में मिली बॉडी

कोलकाता के चितपुर में एक बीजेपी कार्यकर्ता की डेड बॉडी लटकी हुई मिली है. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का नाम अर्जुन चौरसिया बताया जा रहा है. अर्जुन की बॉडी कोलकाता के कोसीपोर इलाके में लटकी हुई मिली है. हालांकि बीजेपी हत्या का दावा कर रही है. ये घटना उस समय सामने आई है, जब अमित शाह कोलकाता में हैं. जानकारी के मुताबिक अमित शाह ने बीजेपी नेता चौरसिया के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की.

Advertisement


वहीं भाजपा कार्यकर्ता अर्जुन की मां ने कहा कि वह न्याय के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी. उन्होंने कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर एम्स के किसी भी डॉक्टर के नेतृत्व में विशेष टीम के गठन की मांग की है, ताकि शव का पोस्टमार्टम किया जा सके. उन्होंने कहा कि उन्हें राज्य पुलिस पर कोई भरोसा नहीं है. उनके आवेदन को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है. बता दें कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या के मामले में MHA ने प्रदेश सरकार से रिपोर्ट तलब की है.

इसी बीच अर्जुन चौरसिया के मामले में कोलकाता हाईकोर्ट ने परिवार की मांग पर पोस्टमार्टम के लिए आर्मी कमांड हॉस्पिटल को जिम्मेदारी सौंपी है. साथ ही पोस्टमार्टम के लिए एम्स के एक डॉक्टर को भी नियुक्त करने को कहा है. हाईकोर्ट ने साथ ही आदेश दिया कि अर्जुन चौरसिया का शव कोलकाता आर्मी कमांड हॉस्पिटल को स्थानांतरित किया जाए.

बता दें कि शुक्रवार की सुबह उत्तरी कोलकाता में भाजपा नेता का शव मिला था. उत्तर कोलकाता के भाजपा अध्यक्ष कल्याण चौबे का दावा है कि भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, सक्रिय कार्यकर्ता की बॉडी आज सुबह लटकी हुई मिली है. उन्होंने कहा कि वह बहुत कुशल थे, हमने कल रात उनके नेतृत्व में 200 बाइक रैली आयोजित करने की योजना बनाई थी. लेकिन आज सुबह उन्हें घोष बागान रेल यार्ड में मृत पाया.

Advertisement

दरअसल, आज गृहमंत्री अमित शाह कोलकाता के दौरे पर जाने वाले हैं, इसी बीच बीजेपी लीडर की बॉडी मिलने का मामला सामने आया है. इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है. 

हालांकि पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता की हत्या का पहला मामला नहीं है. इससे पहले नवंबर में पूर्व मिदनापुर जिले में बीजेपी कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. बीजेपी कार्यकर्ता का नाम शंभु माइती था. डेरिया दिघी क्षेत्र के नंटू प्रधान कॉलेज के पास केलेघई नदी के समीप शंभू को कुछ लोगों ने घायल हालत में देखा था. शंभू के बदन में जगह-जगह घाव के निशान थे. लेकिन जैसे ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने शंभू को मृत घोषित कर दिया था.

(इनपुट-रितिक)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »