मन की बात: 100वां एपिसोड सफल बनाने के लिए BJP की खास तैयारी, 4 लाख केंद्रों पर प्रसारण

पार्टी मोदी के संबोधन को सुनने के लिए विदेशों सहित लगभग चार लाख स्थानों पर व्यवस्था करेगी. भाजपा सूत्रों ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा इसे ‘ऐतिहासिक’ बनाने के लिए पूरी कवायद की देखरेख कर रहे हैं.

Advertisement
PM मोदी फाइल फोटो PM मोदी फाइल फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 5:57 AM IST

भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो प्रसारण ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी को यादगार बनाने के लिए कई तरह की तैयारियां की हैं. BJP ने देश भर के हर विधानसभा क्षेत्र में औसतन 100 स्थानों पर ऐसी सुविधाएं बनाई है जहां लोग इसे सुन सकें. पार्टी मोदी के संबोधन को सुनने के लिए विदेशों सहित लगभग चार लाख स्थानों पर व्यवस्था करेगी. भाजपा सूत्रों ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा इसे ‘ऐतिहासिक’ बनाने के लिए पूरी कवायद की देखरेख कर रहे हैं.

Advertisement

ये है खास तैयारी
पार्टी की विदेश स्थित इकाइयों और कई गैर-राजनीतिक संगठनों को भी रेडियो प्रसारण की अधिकतम पहुंच बनाने के लिए कहा गया है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सभी राज्यपालों के आधिकारिक आवासों और भाजपा या उसके सहयोगियों के मुख्यमंत्रियों के घरों में प्रतिष्ठित नागरिकों के लिए कार्यक्रम सुनने की व्यवस्था की गई है.

BJP सांसद, विधायक करेंगे निगरानी
उन्होंने बताया कि सभी राज्यों के पद्म पुरस्कार विजेताओं को राजभवनों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. भाजपा सांसद और विधायक इस कवायद की निगरानी के लिए अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में रहेंगे और नड्डा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता इस संबंध में कई वीडियो कांफ्रेंस करेंगे.

मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को अपने मासिक प्रसारण के दौरान कई मुद्दों पर बोलते हैं. यह कार्यक्रम 2014 में शुरू हुआ था, जिस साल वह सत्ता में आए थे और तब से जारी है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »