मणिपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, जॉइंट ऑपरेशन में बरामद किया हथियारों का जखीरा

सभी बरामद हथियार और युद्ध सामग्री मणिपुर पुलिस को सौंप दी गई है. ये सफल ऑपरेशन मणिपुर में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने में भारतीय सेना, असम राइफल्स और स्थानीय पुलिस के प्रयासों को दिखाते हैं. स्थानीय अधिकारियों और जनता ने सुरक्षा बलों द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना की है.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

अनुपम मिश्रा

  • इम्फाल,
  • 08 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 12:00 AM IST

मणिपुर में एक संयुक्त ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. भारतीय सेना, असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस और मणिपुर में तैनात अन्य सुरक्षा बलों के जवानों ने 4 से 6 अक्टूबर 2024 के बीच चुराचांदपुर, काकचिंग और थौबल जिलों में 18 हथियार, गोला-बारूद और युद्ध सामग्री के भंडार को सफलतापूर्वक बरामद किया है.

चुराचांदपुर जिले में, 4 अक्टूबर को, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने संगाईकोट संवेदनशील क्षेत्र के खेंगमोल में एक संयुक्त अभियान चलाया और एक 9 मिमी पिस्तौल, पांच सिंगल बैरल राइफल और पांच हैवी मोर्टार बरामद किए.

Advertisement

खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया ऑपरेशन

इसी तरह काकचिंग जिले में विद्रोही गतिविधि को लेकर विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने 5 अक्टूबर को तुरुल्ममई क्षेत्र में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया और तीन कार्बाइन मशीन गन, एक 9 मिमी पिस्तौल, हथगोले और दो सिंगल बैरल राइफलें बरामद कीं. 

6 अक्टूबर 2024 को, काकचिंग जिले के सिंगटॉम गांव में खुफिया जानकारी के आधार पर एक ऑपरेशन के परिणामस्वरूप एक स्टेन मशीन कार्बाइन, एक 9 मिमी देसी पिस्तौल, हथगोले, गोला-बारूद और युद्ध सामग्री को बरामद किया गया. 

भारी मात्रा में हथियार बरामद

थौबल जिले में, 5 अक्टूबर को चिंगखम चिंग में असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस द्वारा एक और संयुक्त तलाशी अभियान के परिणामस्वरूप एक कार्बाइन मशीन गन, एक 32 मिमी पिस्तौल, ग्रेनेड, गोला-बारूद और युद्ध सामग्री बरामद की गई. 6 अक्टूबर को भारतीय सेना की एक टीम ने जेनराल क्षेत्र में टेगनोपॉल जिले के थमलापोकपी गांव में गश्त के दौरान एक ग्रेनेड और युद्ध सामग्री बरामद की.

Advertisement

मणिपुर पुलिस को सौंप दिए गए हथियार

सभी बरामद हथियार और युद्ध सामग्री मणिपुर पुलिस को सौंप दी गई है. ये सफल ऑपरेशन मणिपुर में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने में भारतीय सेना, असम राइफल्स और स्थानीय पुलिस के प्रयासों को दिखाते हैं. स्थानीय अधिकारियों और जनता ने सुरक्षा बलों द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »