23 साल की गर्लफ्रेंड और 19 का बॉयफ्रेंड... खुद से 4 साल बड़ी युवती संग OYO होटल में रुका, सुबह मिली लाश

Bhilai News: छत्तीसगढ़ के भिलाई में ओयो होटल कुणाल के कमरे में 19 साल के शादाब शेख ने प्रेमिका की चुन्नी से फांसी लगाई. पूर्व प्रेमिका के फोन पर विवाद के बाद युवती ने भी काटी हाथ की नस...

Advertisement
गर्लफ्रेंड ने काटी हाथ की नस, बॉयफ्रेंड ने चुन्नी से लगाई फांसी.(Photo:ITG) गर्लफ्रेंड ने काटी हाथ की नस, बॉयफ्रेंड ने चुन्नी से लगाई फांसी.(Photo:ITG)

रघुनंदन पंडा

  • भिलाई,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST

OYO होटल में रात के समय एक 19 वर्षीय प्रेमी ने अपनी उम्र से 4 साल बड़ी प्रेमिका के सामने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान कैंप निवासी शादाब शेख के रूप में हुई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक के साथ मौजूद युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

स्मृति नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के कोहका का यह मामला है. यहां बुधवार शाम करीब 6 बजे ओयो होटल कुणाल में शादाब शेख अपनी प्रेमिका के साथ ठहरा था. बताया जा रहा है कि दोनों ने रात में कमरे के अंदर बैठकर शराब का सेवन किया था. इसी दौरान प्रेमी की एक्स गर्लफ्रेंड का मोबाइल कॉल आने पर दोनों के बीच विवाद हो गया.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, विवाद के बाद युवती ने नशे की हालत अपने हाथ की नस काट ली थी और गश खाकर गिर गई. इसी बीच युवक ने कमरे में गर्लफ्रेंड की चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

सुबह आंख खुली तो उड़ गए होश, शव लेकर भागी अस्पताल

घटना के समय युवती कमरे में ही मौजूद थी. सुबह जब युवती को होश आया तो उसने युवक को फंदे पर लटका हुआ देखा. इसके बाद उसने तत्काल युवक को नीचे उतारा और अपने परिचितों को घटना की जानकारी दी. युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही स्मृति नगर पुलिस चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने होटल के कमरे की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं. साथ ही होटल कर्मचारियों और युवक के परिचितों से भी पूछताछ की गई है.

Advertisement

पुलिस ने युवक के साथ मौजूद युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया.

CCTV फुटेज खंगाल रही FSL और पुलिस टीम

जांच अधिकारियों का कहना है कि मामले को सभी पहलुओं से देखा जा रहा है. पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के साथ ही घटना से पहले और बाद की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी. 

पुलिस का बयान

भिलाई नगर के CSP सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि कुणाल होटल के एक कमरे में वैशाली नगर निवासी शदाब शेख अपनी महिला मित्र के साथ रात में ठहरा हुआ था. सुबह होटल कर्मचारियों को जब कमरे में उनका शव फांसी पर लटका हुआ मिला, तो होटल संचालक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. देखें VIDEO:- 

सूचना मिलते ही स्मृति नगर पुलिस की टीम और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर दिया. प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक और युवती के बीच रात में कुछ कहा-सुनी हुई थी. इसके बाद महिला मित्र ने अपनी कलाई की नस काटने का प्रयास किया, जिसके बाद शदाब शेख ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना के बाद महिला मित्र ने शव को नीचे उतारा और उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

Advertisement

युवक शदाब शेख की उम्र 19 वर्ष थी. वह डीजे का काम करता था. युवती की उम्र 23 वर्ष है.उसके पिता नहीं हैं और वह अपनी मां के साथ रहती है.

पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. अभी तक आत्महत्या के पीछे की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है. पुलिस युवक-युवती के बीच के संबंधों, विवाद के कारणों और अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है. साथ ही युवक के दोस्तों और परिजनों से भी आवश्यक जानकारी ली जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही होटल और आसपास के इलाके में भीड़ जुट गई थी, जिसे पुलिस ने तुरंत काबू कर लिया. स्मृति नगर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर संभावित एंगल से की जा रही है और जल्द ही वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »