जल्द ही 2 से 18 साल के बच्चों के लिए Covaxin को मिल सकती है मंजूरी! DCGI को भेजा गया ट्रायल डेटा

हालांकि WHO की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए इसके आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दिए जाने पर विचार किया जा रहा है. माना जा रहा है कि इस महीने के आखिर तक बच्चों पर इस्तेमाल की मंजूरी के लिए स्वीकृति मिल जाएगी. 

Advertisement
बच्चों के लिए वैक्सीन को मिल सकती है मंजूरी (फाइल फोटो) बच्चों के लिए वैक्सीन को मिल सकती है मंजूरी (फाइल फोटो)

स्नेहा मोरदानी

  • नई दिल्ली,
  • 03 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST
  • अब बच्चों के लिए भी मार्केट में आएगी कोवैक्सीन
  • भारत बायोटेक ने सौंपी ट्रायल रिपोर्ट

भारत बायोटेक कंपनी ने 2 से 18 साल के बच्चों पर ट्रायल का डेटा ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया यानी डीसीजीआई को सौंपा है. यानी कि जल्द ही 2 से 18 साल के बच्चों के लिए भी वैक्सीन लॉन्च होने वाली है. भारत बायोटेक ने इससे पहले 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कोवैक्सीन की फेज-2 और फेज-3 की ट्रायल पूरी कर ली थी और सितंबर महीने में डीसीजीआई को ट्रायल रिपोर्ट सबमिट की थी. 

Advertisement

हालांकि WHO की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए इसके आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दिए जाने पर विचार किया जा रहा है. माना जा रहा है कि इस महीने के आखिर तक बच्चों पर इस्तेमाल की मंजूरी के लिए स्वीकृति मिल जाएगी. 

डॉ. कृष्णा एला ने कहा कि कंपनी ने वैक्‍सीन से जुड़ा सभी डाटा डब्‍ल्‍यूएचओ को सौंप दिया है. इससे पहले भारत बायोटेक की अन्‍य वैक्‍सीन को मंजूरी मिल चुकी है. हालांकि टाइमलाइन को लेकर उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »