एक रात, तीन कत्ल और खौफनाक राज... बेंगलुरु में संगीन वारदातों से मचा हड़कंप

बेंगलुरु में तीन हत्याओं ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी. दो महिलाओं की हत्या और एक हिस्ट्री-शीटर की सड़क पर चाकुओं से हत्या के बाद शहर में हिंसक अपराध को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस रिश्तों से जुड़े विवाद और गैंग दुश्मनी समेत कई एंगल से जांच कर रही है.

Advertisement
पहले प्रेमिका की हत्या, फिर महिला की मिली लाश, हिस्ट्री-शीटर भी मारा गया. (File Photo: ITG) पहले प्रेमिका की हत्या, फिर महिला की मिली लाश, हिस्ट्री-शीटर भी मारा गया. (File Photo: ITG)

सगाय राज

  • बेंगलुरु,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:25 PM IST

बेंगलुरु में रविवार रात अपराध की तीन बड़ी घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया. शहर के अलग-अलग इलाकों में कुछ ही घंटों के अंदर तीन लोगों की हत्या कर दी गई. इनमें दो महिलाओं की हत्या और एक हिस्ट्री-शीटर की व्यस्त सड़क पर चाकू मारकर हत्या शामिल है. पुलिस अब इन तीनों मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है. 

शुरुआती जांच में महिलाओं की हत्या के मामलों में रिलेशनशिप और जान-पहचान से जुड़े एंगल की जांच की जा रही है. वहीं हिस्ट्री-शीटर की हत्या को गैंग दुश्मनी और पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है. पहली वारदात महालक्ष्मी लेआउट इलाके में हुई. यहां 23 साल की अंजलि की उसके बॉयफ्रेंड राजीव ने चाकू मारकर हत्या कर दी. 

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, दोनों तीन साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में थे. बताया जा रहा है कि शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. अंजलि के परिवार वाले राजीव के क्रिमिनल बैकग्राउंड की वजह से इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद आरोपी राजीव को गिरफ्तार कर लिया गया है.

इसके कुछ घंटे बाद बेंगलुरु के बोम्मनहल्ली पुलिस स्टेशन के तहत एक और हत्या का मामला सामने आया. कृष्णा बर्मन नाम की 40 साल की महिला अपने किराए के घर में मृत मिली. पुलिस को शक है कि किसी जानने वाले ने उसका गला घोंटकर हत्या की है. पुलिस महिला के कॉन्टैक्ट्स और मूवमेंट्स की जानकारी जुटा रही है.

रविवार रात की तीसरी वारदात सबसे ज्यादा सनसनीखेज रही. जेपी नगर रोड पर IG सर्कल के पास हिस्ट्री-शीटर राजा उर्फ हलमुक राजा पर हमला किया गया. CCTV फुटेज में कई हमलावर राजा का पीछा करते हुए नजर आए. इसके बाद आरोपियों ने सड़क पर उसे घेर लिया और कई बार चाकू से हमला किया.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, हमलावर एक पीली-बोर्ड वाली कार से आए थे. उन्होंने राजा को रोका और सड़क पर गिरने के बाद भी उस पर लगातार हमला करते रहे. वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. राजा को तुरंत एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई. 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजा का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड था. उसके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश और लूटपाट जैसे कई मामले दर्ज थे. जांचकर्ताओं को शक है कि राजा की हत्या करीब एक दशक पुरानी दुश्मनी का नतीजा हो सकती है. क्या हमला बदले की कार्रवाई के तहत है, इसकी भी जांच हो रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »