'माफ कर देना अम्मा, पता नहीं मेरी क्या गलती है...',लव मैरिज के 4 महीने बाद शिक्षिका ने दे दी जान

बेंगलुरु में शादी के महज चार महीने बाद एक शिक्षिका की मौत के मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस को मौके से एक कथित सुसाइड नोट मिला है, जिसमें महिला ने पति और ननद पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

Advertisement
लव मैरिज के 4 महीने बाद शिक्षिका ने दे दी जान (Photo: itg) लव मैरिज के 4 महीने बाद शिक्षिका ने दे दी जान (Photo: itg)

सगाय राज

  • बेंगलुरु,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:26 PM IST

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दुखद मामला सामने आया है. यहां 25 साल की एक नवविवाहिता शिक्षिका बिंदू अपने घर में मृत मिली. पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान श्वेता के रूप में हुई है. वह निजी स्कूल में शिक्षिका थीं और चार महीने पहले ही उसने लव मैरिज की थी.

यह घटना बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या थाना क्षेत्र के सुंकदकट्टे इलाके की है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की. मामले की जांच के दौरान पुलिस को एक कथित नोट भी मिला है, जिसे जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, नोट में महिला ने अपनी मौत के लिए पति और उनकी बड़ी बहन को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया है कि उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. महिला ने यह भी लिखा कि वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी. साथ ही उसने अपनी मां के नाम लेटर छोड़ते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और परिवार से माफी भी मांगी. 

'अगर मैं मर गई तो उन्हें बख्शना मत'

बिंदू ने लिखा- मेरी मौत के लिए मेरे पति और उनकी बड़ी बहन जिम्मेदार हैं. वे मुझे परेशान करते रहे हैं. मुझे तो यह भी नहीं पता कि मैंने क्या गलती की है. फिर भी, वे मेरे साथ ऐसा बर्ताव कर रहे हैं. अगर मैं मर जाती हूं, तो प्लीज उन्हें बख्शना मत. मुझसे गलती हो गई. अब मुझमें जीने की इच्छा नहीं बची है. प्लीज मुझे माफ कर देना. मैं तुम्हें छोड़कर जा रही हूं, अम्मा. प्लीज मुझे दोष मत देना.'

Advertisement

पुलिस ने नोट को जब्त कर लिया है और उसकी सत्यता की जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि नोट में लिखी बातों की भी जांच के दौरान पुष्टि की जाएगी. फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. कामाक्षीपाल्या थाना पुलिस ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं. परिवार के सदस्यों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही महिला के वैवाहिक जीवन, पारिवारिक संबंधों और अन्य परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.  

 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »