स्कूटर देने से मना किया तो भड़का युवक, पत्नी और सास- ससुर को पेट्रोल डालकर जलाया

बेंगलुरु में एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. स्कूटर देने से मना करने पर गुस्साए युवक ने अपनी पत्नी और उसके माता-पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. तीनों गंभीर रूप से झुलस गए और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
पत्नी और सास- ससुर को पेट्रोल डालकर जलाया (Photo: representational image) पत्नी और सास- ससुर को पेट्रोल डालकर जलाया (Photo: representational image)

aajtak.in

  • बेंगलुरु,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:43 PM IST

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दोपहिया वाहन को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने अपनी महिला साथी और उसके माता-पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. इस हमले में तीनों गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान 32 साल के पांडुरंगा के रूप में हुई है, जो नंदिनी लेआउट इलाके का रहने वाला है. घायल महिला का नाम सुमलता बताया गया है. वह 27 साल की है बतौर डोमेस्टिक हेल्पर परिवार का गुजर-बसर करती है. घटना बेंगलुरु के ताराबनहल्ली इलाके में स्थित उसके घर में हुई.

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक पांडुरंगा रविवार को सुमलता के घर पहुंचा और उससे अपना स्कूटर देने की मांग करने लगा. सुमलता ने स्कूटर देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. बहस बढ़ने पर सुमलता के माता-पिता बीच-बचाव के लिए सामने आए. इसी दौरान विवाद और ज्यादा तीखा हो गया.

पुलिस का कहना है कि गुस्से में आकर आरोपी ने अपने पास रखी बोतल से पेट्रोल निकाला और सुमलता तथा उसके माता-पिता पर छिड़क दिया. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने तीनों को आग के हवाले कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत वहां से फरार हो गया.

Advertisement

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घर से उठती लपटें और चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की. इसके बाद गंभीर रूप से झुलसे तीनों लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मामले में सोलादेवनहल्ली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत केस दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया.  
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement