खुला बॉयफ्रेंड का राज तो गर्लफ्रेंड ने तोड़ा रिश्ता, बदले में मिली दर्दनाक मौत

बेंगलुरु में 24 वर्षीय कानून की छात्रा की चाकू मारकर हत्या के मामले ने रिश्तों में धोखे और हिंसा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. युवती ने प्रेमी का कथित वैवाहिक सच सामने आने के बाद रिश्ता तोड़ दिया था. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का केस दर्ज करते हुए जांच तेज कर दी है.

Advertisement
खुला बॉयफ्रेंड का राज तो गर्लफ्रेंड ने तोड़ा रिश्ता, बदले में मिली मौत (Photo: representational image) खुला बॉयफ्रेंड का राज तो गर्लफ्रेंड ने तोड़ा रिश्ता, बदले में मिली मौत (Photo: representational image)

सगाय राज

  • बेंगलुरु,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:30 AM IST

कर्नाटक में बेंगलुरु के कोडिहल्ली इलाके में 24 साल की लॉ स्टूडेंट अमृता की हत्या ने पूरे शहर को झकझोर दिया है. अमृता पर 13 जुलाई को उनके घर के बाहर चाकू से हमला किया गया था. गंभीर रूप से घायल छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन दो दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 15 जुलाई को उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस ने इस मामले में युवती के पूर्व प्रेमी धनुष और उसके भाई सूर्या को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, अमृता कानून की पढ़ाई करने के साथ-साथ एक डायग्नोस्टिक सेंटर में पार्ट-टाइम नौकरी भी करती थीं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि अमृता और धनुष करीब चार साल तक रिश्ते में थे. कुछ महीने पहले अमृता को कथित तौर पर पता चला कि धनुष पहले से शादीशुदा था, उसका तलाक हो चुका था और उसका एक बच्चा भी है. यह जानकारी मिलने के बाद अमृता ने उससे दूरी बना ली और रिश्ता खत्म कर दिया.

जांच एजेंसियों का कहना है कि रिश्ता टूटने के बाद धनुष का भाई सूर्या अमृता से नाराज था. आरोप है कि उसने अमृता को पहले भी धमकी दी थी कि वह उसके भाई को ठुकराने की कीमत चुकाएगी. पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई की शाम करीब चार से साढ़े चार बजे के बीच सूर्या कथित तौर पर अमृता के घर के बाहर पहुंचा और उन पर चाकू से कई वार कर दिए. हमले में उनके सीने और पीठ पर गंभीर चोटें आईं.

Advertisement

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल अमृता को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद जीवन भीमनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूर्या और धनुष दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

पूर्वी बेंगलुरु के पुलिस उपायुक्त डॉ. विक्रम अमाथे ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. आरोपी की वैवाहिक स्थिति और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह की भी पुष्टि की जा रही है. फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले से जुड़े सभी साक्ष्य जुटाने में लगी है.
 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »