असम में फुटबॉल प्रेमियों की बल्ले-बल्ले! FIFA वर्ल्ड कप के लिए सुबह 3:30 तक खुलेंगे गुवाहाटी के रेस्टोरेंट

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल मैच देखने वाले फैंस के लिए गुवाहाटी में रेस्टोरेंट का समय रात 3:30 बजे तक बढ़ाने की अनुमति दी है. यह छूट 15, 16, 19 और 20 जुलाई को मिलेगी.

Advertisement
फीफा वर्ल्ड कप मैचों के लिए असम में विशेष व्यवस्था की योजना बनाई गई है (Photo: PTI) फीफा वर्ल्ड कप मैचों के लिए असम में विशेष व्यवस्था की योजना बनाई गई है (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:47 AM IST

असम में फुटबॉल फैंस के लिए अच्छी ख़बर सामने आई है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल मैच देखने वाले फैंस के लिए गुवाहाटी में रेस्टोरेंट खुलने का समय रात 3:30 बजे तक बढ़ा दिया है. यह छूट 15, 16, 19 और 20 जुलाई को मिलेगी. इसी बीच बुधवार को अटलांटा में अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का बड़ा मुकाबला खेला जाएगा.

Advertisement

असम के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि फुटबॉल लोगों को जोड़ने का काम करता है. उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि खेल प्रेमी बिना किसी दिक्कत के फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल मैच का मजा ले सकें. 

इसी वजह से उन्होंने गुवाहाटी के जिला प्रशासन को यह अधिकार दिया है कि वे 15, 16, 19 और 20 जुलाई को रेस्टोरेंट का समय रात 3:30 बजे तक बढ़ा सकते हैं. इससे मैच देखने वाले फैंस देर रात तक रेस्टोरेंट में बैठकर मुकाबले का आनंद ले सकेंगे.

यह भी पढ़ें: 2030 FIFA वर्ल्ड कप में खेलेंगी 64 टीमें? फीफा अध्यक्ष ने दिए बड़े संकेत

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह सुविधा सिर्फ गुवाहाटी तक सीमित नहीं रहेगी. उन्होंने राज्य के बाकी जिलों के प्रशासन को भी यह छूट देने की अनुमति दी है. हालांकि इसके लिए शर्त यह है कि अगर उस जिले में रेस्टोरेंट मालिकों के संगठन की तरफ से मांग आती है और स्थानीय लोगों की भी ऐसी डिमांड होती है, तो वहां का प्रशासन भी समय बढ़ा सकता है.

Advertisement

फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच अपने चरम पर है. बुधवार यानी 15 जुलाई को अटलांटा में इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दोनों ही टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत से मैदान में उतरेंगी. इस मैच को जीतने वाली टीम स्पेन के साथ फाइनल खेलेगी.

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा. यह वर्ल्ड कप के सबसे अहम और आखिरी मैच होगा. फैंस के बीच इस बात को लेकर उत्सुकता बनी हुई है कि कौन सी टीम खिताब अपने नाम करेगी. आने वाले दिनों में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »