14 अप्रैल को ये करने जा रही है AAP, जेल से केजरीवाल ने भिजवाया संदेश

सुनीता केजरीवाल ने मंगलवार को तिहाड़ जेल जाकर अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी. इसके बाद बुधवार को उन्होंने अपने आवास पर एक बैठक बुलाई, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी के सांसद संजय सिंह समेत तमाम बड़े नेता मौजूद थे.

Advertisement
(Photo: PTI) (Photo: PTI)

आशुतोष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 6:33 AM IST

दिल्ली के शराब घोटाले के आरोप में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में हैं. यहां से उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के जरिए आम आदमी पार्टी के लिए संदेश भेजा है. सुनीता केजरीवाल ने बुधवार को बैठक कर सभी नेताओं के साथ अरविंद केजरीवाल का संदेश साझा किया.

सुनीता केजरीवाल ने मंगलवार को तिहाड़ जेल जाकर अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी. इसके बाद बुधवार को उन्होंने अपने आवास पर एक बैठक बुलाई, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी के सांसद संजय सिंह समेत तमाम बड़े नेता मौजूद थे.

Advertisement

बैठक के बाद आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने बताया कि जेल से अरविंद केजरीवाल ने संदेश भिजवाया है कि 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती को 'संविधान बचाओ और तानाशाही हटाओ' दिवस के रूप में मनाया जाए.

उन्होंने बताया कि सीएम केजरीवाल ने भेजे संदेश में कहा है कि सभी विधायक और कार्यकर्ता हर हाल में दिल्ली की जनता की सेवा जारी रखें, ताकि किसी को कोई दिक्कत न हो.

गोपाल राय ने बताया कि 14 अप्रैल को देशभर में आम आदमी पार्टी के मंत्री, विधायक, नेता, पार्षद और कार्यकर्ता बाबासाहेब की तस्वीर के सामने इकट्ठा होकर देश बचाने का संकल्प लेंगे. उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए अरविंद केजरीवाल तानाशाह सरकार के हर अत्याचार को बर्दाश्त करने के लिए तैयार हैं. 

चुनाव प्रचार के सवाल पर जवाब देते हुए बताया कि पंजाब में पहले ही सीएम अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने कैंपेन लॉन्च कर चुके हैं. दिल्ली में भी 'जेल का जवाब वोट से' कैंपेन शुरू हो चुका है. आम आदमी पार्टी जिन राज्यों के अंदर लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहां प्रचार चल रहा है. हालांकि, अगले हफ्ते आम आदमी पार्टी बैठक कर चुनावी अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा करेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »