सोनमर्ग हाईवे पर खाई में गिरी अमरनाथ यात्रा बस, 30 श्रद्धालु घायल

बालटाल बेस कैंप जा रही अमरनाथ यात्रा की एक बस सोनमर्ग हाईवे पर हरीगनीवान क्षेत्र में एस-मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. इस दुर्घटना में 30 श्रद्धालु घायल हो गए हैं.

Advertisement
दुर्घटनाग्रस्त हो कर पलटी यात्रियों से भरी बस. (photo: ITG) दुर्घटनाग्रस्त हो कर पलटी यात्रियों से भरी बस. (photo: ITG)

अशरफ वानी

  • श्रीनगर,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:26 AM IST

अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल बेस कैंप जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस सोनमर्ग हाईवे के एस-मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में पलट गई. हादसे के वक्त बस में 50 यात्री सवार थे, जिनमें से 30 यात्री घायल हो गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, सुरक्षा बलों और स्थानीय निवासियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि सोनमर्ग हाईवे पर गंड के हरीगनीवान इलाके में एस-मोड़ पर श्रुद्धालुओं से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो कर खाई में पलटने की सूचना मिली थी, ये बस अमरनाथ यात्रा के श्राद्धलुओं को लेकर बालटाल बेस कैंप की ओर जा रही थी.

हादसे में 30 लोग घायल

मौके पर पहुंची टीम ने बताया कि मंगलवार सुबह बालटाल से श्रीनगर जा रही अमरनाथ यात्रियों से भरी एक बस (नंबर AR-11D-5655, जिसमें लगभग 50 यात्री सवार थे) सोनमर्ग रोड पर हरि गनीवान के पास 'S-मोड' पर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई और सड़क किनारे ढलान पर लगभग 20-25 मीटर नीचे लुढ़कते हुए एक घर की छत पर जाकर रुक गई. इस हादसे में 30 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें इलाज, मेडिकल जांच के लिए कंगन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हादसे के तुरंत बाद एसएचओ रईस अहमद के नेतृत्व में गंड पुलिस, आईटीबीपी, सीआरपीएफ 118 बटालियन, 2 असम राइफल्स, 21 आरआर, यात्रा पुलिस और स्थानीय निवासियों ने मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. सभी सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »