तमिलनाडु के धारापुरम में AIADMK कार्यकर्ताओं ने तिरुप्पुर उपनगरीय जिला सचिव सेल्वाकुमारन की हिरासत के बाद पुलिस स्टेशन का घेराव किया. सैकड़ों कार्यकर्ता ने धरना प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. पूर्व मंत्री और विधायक भी धरने में शामिल हुए. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस पक्षपाती है और बिना वजह हिरासत ली गई. हालांकि पांच घंटे बाद सेल्वाकुमारन को रिहा कर दिया गया. इस घटना से इलाके में तनाव बढ़ गया है.
पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक भी पुलिस स्टेशन के गेट पर जमीन पर बैठ गए. उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस TVK के पक्ष में काम कर रही है और सेल्वाकुमारन और टाउन सचिव C.R. राजेंद्रन को बिना वजह हिरासत में लिया गया.
इस दौरान AIADMK कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ भी आपत्तिनजक नारे लगाए. हालांकि, करीब पांच घंटे बाद सेल्वाकुमारन को छोड़ दिया गया.
यह भी पढ़ें: 'केस बंद क्यों किया गया, सर?' CM विजय ने वीरमणि मामले पर स्टालिन को घेरा, DMK पर लगाए गंभीर आरोप
AIADMK के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धारापुरम पुलिस स्टेशन को घेर लिया है और धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे इलाके में तनाव पैदा हो गया है.
प्रमोद माधव