Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 9 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

देश की छह सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज यानी 9 अक्टूबर शुक्रवार को आएंगे. इस बार पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और असम की कुल छह सीटों पर मतदान हुआ. पश्चिम बंगाल में दो विधानसभा सीटों नंदीग्राम और रेजीनगर पर वोटिंग हुई थी.

Advertisement
चार राज्यों की छह सीटों पर आज उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.. (Photo-ITG) चार राज्यों की छह सीटों पर आज उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.. (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:45 AM IST

देश की छह सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आज घोषित किए आएंगे. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के एक्शन के बावजूद भारतीय आईटी शेयरों में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली. इन खबरों के अलावा, आज उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी के आसार हैं. पढ़ें शुक्रवार सुबह की बड़ी खबरें

Advertisement

Bypoll Results 2026 LIVE: ममता-कांग्रेस को झटका, नंदीग्राम-रेजीनगर के पोस्टल बैलेट काउंटिंग में BJP आगे, 6 सीटों पर रूझान जारी

देश की छह सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज यानी 9 अक्टूबर शुक्रवार को आएंगे. इन छह सीटों में पांच विधानसभा सीटें और एक लोकसभा सीट शामिल हैं. पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टनचावडी और असम की नगांव लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है. 

पेशावर पहुंचा इमरान खान की पार्टी का लॉन्ग मार्च, इस्लामाबाद से पहले रोकने की तैयारी में शहबाज सरकार 

पाकिस्तान में इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ का लंबा मार्च गुरुवार शाम पेशावर पहुंच गया. खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी इस काफिले की अगुवाई कर रहे हैं. PTI की ओर से साझा किए गए वीडियो में अफरीदी 'इमरान खान को रिहा करो' के नारे लगाते नजर आए. 

Advertisement

ट्रंप के झटके के बावजूद शेयर बाजार में उछाल, TCS-Infosys-HCL समेत सारे IT शेयर ग्रीन जोन में 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के एक्शन के बावजूद भारतीय आईटी शेयरों में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली. TCS, इन्फोसिस और HCLTech समेत प्रमुख आईटी कंपनियों के शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आए. अमेरिकी सरकार ने आठ बड़ी टेक कंपनियों को ग्रीन कार्ड से जुड़े PERM कार्यक्रम से निलंबित किया है. 

दिल्ली, यूपी, बिहार से दक्षिण भारत तक... कहीं झमाझम बारिश तो कहीं तेज आंधी, 15 राज्यों के लिए IMD का अलर्ट 

मौसम विभाग 9 अक्टूबर को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी की संभावना जताई है. इस दौरान कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इस दौरान हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला, कांगड़ा, मंडी और सोलन में भी बारिश हो सकती है.

दिवाली से पहले योगी कैबिनेट की बैठक, मुफ्त गैस सिलेंडर के साथ 25 से ज्यादा प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार सुबह 11 बजे लोकभवन में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी. दीपावली से पहले होने जा रही इस बैठक में 25 से ज्यादा प्रस्तावों पर चर्चा और उन्हें मंजूरी मिलने की संभावना है. इस दौरान उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है. 

Advertisement

अमेरिका से शांति प्रस्ताव पर सस्पेंस बरकरार, अराघची बोले 'अगले कुछ दिनों में देंगे जवाब' 

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश अमेरिकी शांति प्रस्ताव पर अगले कुछ दिनों में जवाब देगा. दोनों देशों के बीच बातचीत का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है और मध्यस्थों के जरिए संदेशों का आदान-प्रदान चल रहा है. अराघची के इस बयान से साफ है कि ईरान ने बातचीत का रास्ता बंद नहीं किया है.  

IND vs NZ: भारत संग टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटके, ये दो सूरमा टीम से बाहर 

भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले न्यूजीलैंड की टीम को दो बड़े झटके लगे हैं. मार्क चैपमैन और जैक फाउल्क्स चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को टीम में शामिल किया गया है. पांच मैचों की टी20 सीरीज 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होगी.  

Nana Patekar Funeral: पंचतत्व में विलीन नाना पाटेकर, पत्नी-बेटे ने दी मुखाग्नि, गूंजा 'नाना साहेब अमर रहें' 

दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार शुक्रवार को पुणे के डोंजे गांव में स्थित उनके फार्म हाउस के पास किया गया. उन्हें पत्नी नीलकांति पाटेकर और बेटे मल्हार पाटेकर ने उन्हें मुखाग्नि दी. नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को 75 साल की उम्र में निधन हुआ था. गोवा स्थित अपने फ्लैट में उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ था. 

Advertisement

दिल्ली और ग्रेटर नोएडा जाने वाले हो जाएं सावधान! आज ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें एडवाइजरी 

दिल्ली और ग्रेटर नोएडा जाने वालों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है, जिसके मुताबिक 9 अक्टूबर को कई रूट्स डायवर्ट होने वाले हैं. दरअसल नोएडा के राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल सेक्टर-95 में 9 अक्टूबर को कांशीराम परिनिर्वाण दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. ऐसे में गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. 

पंजाब के 50 वार्डों में फिर होंगे निकाय चुनाव, सुप्रीम कोर्ट ने 6 हफ्ते में मतदान का दिया आदेश 

पंजाब में नगर निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने राज्य के 50 वार्डों में हुए चुनाव को रद्द करते हुए इन सीटों पर नए सिरे से चुनाव कराने का आदेश दिया. इनमें पटियाला के 28 और मोगा जिले के 22 वार्ड शामिल हैं. सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा चुनाव की पूरी प्रक्रिया छह हफ्ते के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »