Advertisement

Bypoll Results 2026 LIVE: नंदीग्राम-रेजीनगर में क्या BJP को चुनौती दे पाएगी ममता, उपचुनाव के 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू

aajtak.in | नई दिल्ली | 09 अक्टूबर 2026, 8:12 AM IST

ByPoll Upchunav 2026 Parinam Live Updates: देश की छह सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे. इनमें पांच विधानसभा सीटें और एक लोकसभा सीट हैं. पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टनचावडी और असम की नगांव लोकसभा सीट पर गिनती शुरू हो गई है.

चार राज्यों की छह सीटों पर आज उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.. (Photo-ITG)

देश की छह सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज यानी 9 अक्टूबर शुक्रवार को आएंगे. इन छह सीटों में पांच विधानसभा सीटें और एक लोकसभा सीट शामिल हैं. पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टनचावडी और असम की नगांव लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है. सभी सीटों पर 6 अक्टूबर को वोट डाले गए थे. इन नतीजों को कई राज्यों में बदले राजनीतिक समीकरणों के बीच अहम माना जा रहा है.

इस बार पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और असम की कुल छह सीटों पर मतदान हुआ. पश्चिम बंगाल में दो विधानसभा सीटों नंदीग्राम और रेजीनगर पर वोटिंग हुई थी. इनमें नंदीग्राम को सबसे चर्चित सीटों में गिना जा रहा है, इसलिए सबकी नजर इसी सीट पर टिकी है.

तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हुआ. ये दोनों सीटें आरक्षित हैं. पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट का नतीजा भी अहम माना जा रहा है. तमिलनाडु और पुडुचेरी की इन तीनों सीटों के नतीजे सत्तारूढ़ दलों के लिए महत्वपूर्ण बताए जा रहे हैं.

असम की नगांव लोकसभा सीट इस उपचुनाव की अकेली लोकसभा सीट है. यहां के मुकाबले पर भी सबकी नजर रहेगी. बाकी सभी पांच सीटें विधानसभा की हैं.

मतगणना शुरू हो गई. थोड़ी देर में पहले रुझान आएंगे, जिनसे पता चलेगा कि कौन उम्मीदवार आगे है और कौन पीछे चल रहा है. इसके बाद धीरे धीरे साफ होगा कि किस सीट पर किसकी जीत हुई और किसे हार मिली. नंदीग्राम से नगांव तक किसका दबदबा कायम रहता है और किसे झटका लगता है, इसका फैसला आज हो जाएगा.

कुल मिलाकर पश्चिम बंगाल की दो, तमिलनाडु की दो, पुडुचेरी की एक और असम की एक सीट पर आज जनता का फैसला सामने आएगा. यही वजह है कि आज का दिन इन राज्यों की राजनीति के लिए अहम है.

इस लाइव ब्लॉग में वोटों की गिनती, शुरुआती रुझान, बढ़त बनाने वाले और पीछे चल रहे उम्मीदवार, जीत हार और सभी छह सीटों से जुड़े ताजा अपडेट मिलते रहेंगे. 

8:06 AM (7 मिनट पहले)

पुडुचेरी उपचुनाव: मतगणना से पहले केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Posted by :- Akanksha

पुडुचेरी में विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है. थट्टनचावडी विधानसभा क्षेत्र के मोतीलाल नेहरू सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.


 

7:57 AM (15 मिनट पहले)

तमिलनाडु उपचुनाव रिजल्ट: TVK के लिए दो सीटों पर जीत क्यों है जरूरी

Posted by :- Akanksha

यह उपचुनाव TVK के लिए काफी अहम है. दरअसल, टीवीके विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सत्ता में आई थी. पार्टी के पास अभी पूर्ण बहुमत नहीं है. अगर इन दोनों कैंडिडेट्स की जीत होती है तो टीवीके की स्थिति मजबूत हो जाएगी. वहीं, अगर TVK प्रत्याशियों की हार होती है तो विपक्षी पार्टियों को सरकार पर सवाल उठाने का मौका मिल जाएगा.
 

7:52 AM (20 मिनट पहले)

तमिलनाडु उपचुनाव: TVK के सत्ता में आने के बाद उपचुनाव बड़ा टेस्ट

Posted by :- Akanksha

तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती थोड़ी देर में होगी. इसके लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. मदुरांतकम में काउंटिंग सेंटर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मई में TVK के सत्ता में आने के बाद ये उपचुनाव उसकी लोकप्रियता की परीक्षा माने जा रहे हैं.
 

 

7:21 AM (52 मिनट पहले)

धारापुरम में मतगणना केंद्र पहुंचे पार्टियों के बूथ एजेंट

Posted by :- Akanksha

तमिलनाडु के धारापुरम में उपचुनाव की मतगणना से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है. विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ एजेंट सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना केंद्र पहुंच रहे हैं. कुछ ही देर में उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू होगी.

 

Advertisement
7:16 AM (57 मिनट पहले)

नंदीग्राम उपचुनाव की मतगणना से पहले सुरक्षा कड़ी, पुलिस बल तैनात

Posted by :- Akanksha

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. काउंटिंग सेंटर पर पुलिस बल तैनात है. प्रशासन ने मतगणना के दौरान सुरक्षा बनाए रखने के लिए इंतजाम किए हैं.

 

7:11 AM (एक घंटा पहले)

 AIUDF नेता बदरुद्दीन अजमल बोले- चेहरे पर होगी जीत की मुस्कान

Posted by :- Akanksha

असम में नगांव उपचुनाव के नतीजों को लेकर AIUDF नेता बदरुद्दीन अजमल ने जीत का भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि आज नतीजों के दिन अजमल और AIUDF के चेहरे पर मुस्कान होगी, जबकि बाकी लोग बैठकर रोएंगे. कांग्रेस के प्रदर्शन पर उन्होंने समर्थन जताया. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के जल्द से जल्द इस्तीफे की मांग भी की.

 

7:05 AM (एक घंटा पहले)

काउंटिंग से पहले तमिलनाडु में मतगणना केंद्र पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Posted by :- Akanksha

तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले के आथुर स्थित इंटीग्रेटेड सोशल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यहां मदुरांतकम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना होनी है. वोटों की गिनती आज शुरू होगी. इस सीट पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था.