Nana Patekar Funeral: पंचतत्व में विलीन नाना पाटेकर, पत्नी-बेटे ने दी मुखाग्नि, गूंजा 'नाना साहेब अमर रहें'

Nana Patekar Funeral: नाना पाटेकर का आखिरी सफर पूरा हो गया. बेटे मल्हार ने मुखाग्नि दी, उनके साथ नाना की पत्नी नीलकांती भी मौजूद रहीं. इसी के साथ दिग्गज अभिनेता पंचतत्व में विलीन हो गए. लेकिन उनके किरदार और आवाज हमेशा यादों में जिंदा रहेंगे.

Advertisement
फार्म हाउस के बाहर नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार किया गया. (Photo: ITGD) फार्म हाउस के बाहर नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार किया गया. (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:05 AM IST

दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार शुक्रवार को पुणे के डोंजे गांव में स्थित उनके फार्म हाउस के पास किया गया. उन्हें पत्नी नीलकांति पाटेकर और बेटे मल्हार पाटेकर ने उन्हें मुखाग्नि दी. 8 अक्टूबर की देर रात हुए अंतिम संस्कार के साथ ही हिंदी और मराठी सिनेमा के इस महान अभिनेता पंचतत्व में विलीन हो गए. परिवार, करीबी लोगों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी. 

Advertisement

इसी के साथ एक युग का अंत हो गया. नाना के अंतिम सफर पर नाना साहेब अमर रहें के गूंज भी सुनाई दी. 

अलविदा नाना...

नाना के बेटे मल्हार ने भारी मन से अंतिम संस्कार की विधिवत तरीके से सारी प्रक्रिया पूरी की, इस दौरान वो गमगीन नजर आए. नाना के पार्थिव शरीर के चारों ओर उनके करीबी और चाहने वालों की भीड़ जुटी थी. उन्होंने नाना के पैर छूकर उन्हें अंतिम विदाई दी. मंत्रोच्चार के साथ सभी रस्में अदा की गईं.

नाना के पार्थिव शरीर को उनके फार्महाउस नानाची वाड़ी में रखा गया था, जहां परिवार ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी. इसी के साथ राजनीति और फिल्म जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं. इनमें एक्टर और नाना के करीबी दोस्त प्रवीण तरड़े, फिल्म क्रांतिवीर के निर्देशक मेहुल कुमार, ‘नटसम्राट’ के लेखक किरण, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, नेता रूपाली चाकणकर, डायरेक्टर महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा और चंद्रकांत पाटिल भी शामिल रहे. साथ ही महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा शिंदे और तुकाराम मुंढे मौजूद रहे. 

Advertisement

नाना ने मूंद ली आंखें...

नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को 75 साल की उम्र में निधन हुआ था. गोवा स्थित अपने फ्लैट में उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ था. इसके बाद उनके बेटे मल्हार के मुताबिक, घर पर मेडिकल टीम पहुंची. टीम को नाना बेहोशी की हालत में मिले. उन्हें बचाने की कोशिश की गई और इसके बाद तुरंत मणिपाल अस्पताल ले जाया गया.

मणिपाल अस्पताल में डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ. डॉक्टरों ने सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि मामला मेडिको-लीगल केस के तौर पर दर्ज किया गया है. मौत की सही वजह और परिस्थितियों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम कराया गया.

नाना के पार्थिव शरीर को गोवा से पुणे एयरलिफ्ट कराया गया, इस दौरान उनके बेटे मल्हार पाटेकर हर पल मौजूद रहे.  

गोवा मेडिकल कॉलेज में रखा गया पार्थिव शरीर

नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम और जरूरी कानूनी प्रक्रिया के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखा गया था. यहां सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई. पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए करीब 30 मिनट रखा गया और फिर एयर एंबुलेंस के जरिए पुणे ले जाया गया.

Advertisement

पुणे पहुंचने के बाद नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर को उनके फार्म हाउस पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. इसके बाद पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया और बेटे मल्हार ने मुखाग्नि दी.

शाम 5 बजे के आसपास उनके पार्थिव शरीर को गोवा में मेडिकल कॉलेज के शवग्रह में रखा गया था. जहां करीबी लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए और अंतिम श्रद्धांजलि दी. वहीं नाना के पास खड़े उनके बेटे भी नजर आए, उन्होंने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया.

1978 से शुरू हुआ था सफर

नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था. उन्होंने 1978 में फिल्म गमन से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद परिंदा, प्रहार, क्रांतिवीर, अग्नि साक्षी, खामोशी: द म्यूजिकल, अब तक छप्पन, नटसम्राट और वेलकम जैसी फिल्मों में उन्होंने यादगार किरदार निभाए.

तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित नाना पाटेकर को 2013 में पद्मश्री भी दिया गया था. उनकी दमदार आवाज, संवाद बोलने का अनोखा अंदाज और किरदारों में जान डाल देने की कला ने उन्हें बाकी अभिनेताओं से अलग पहचान दी.

नाना पाटेकर आज पंचतत्व में विलीन हो गए हैं, लेकिन उनके किरदार और संवाद शायद कभी नहीं मिटेंगे. क्रांतिवीर का प्रताप हो, यशवंत का यशवंत लोहार या वेलकम का उदय शेट्टी- नाना पर्दे से विदा हुए हैं, लेकिन अपनी अदाकारी के जरिए हमेशा दर्शकों के बीच जिंदा रहेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »