Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 7 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटकर विरोध जताया और आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें खरोंचा है और उन्हें जमीन पर गिरा दिया. प्रियंका ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि वो अब वहां से हिलेंगी नहीं.

Advertisement
प्रियंका गांधी ने पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया. (Photo- PTI) प्रियंका गांधी ने पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया. (Photo- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:46 PM IST

राहुल और प्रियंका गांधी को दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ले लिया गया. कांग्रेस की ओर से यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया था. वहीं, फ्रांस के वैज्ञानिक B Kagan और जापान के साइंटिस्ट Kenso Soai को 2026 का कैमिस्ट्री का नोबल अवॉर्ड मिला. इन खबरों के अलावा, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने भारत की जीडीपी में वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7.1 फीसदी किया. पढ़ें बुधवार शाम की बड़ी खबरें.

Advertisement

जंतर-मंतर पर भारी बवाल... राहुल-प्रियंका को पुलिस ने हिरासत में लिया

राहुल-प्रियंका गांधी समेत तमाम कांग्रेसी नेताओं ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया. पुलिस ने राहुल और प्रियंका को हिरासत में ले लिया. प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मियों पर उन्हें खरोंचने का आरोप लगाया. एक दिन पहले विपक्षी सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला था. हालांकि बाद में पुलिस ने राहुल और प्रियंका को छोड़ दिया. 

जीवन की रसायन का 100 साल पुराना रहस्य सुलझाने वाले वैज्ञानिकों को केमिस्ट्री का नोबेल

स्वीडन की रॉयल एकेडमी ने 2026 का कैमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार दो वैज्ञानिकों को दिया है. फ्रांस के Henri B Kagan और जापान के Kenso Soai को यह अवॉर्ड इसलिए मिला क्योंकि उन्होंने एक बहुत पुरानी पहेली का जवाब ढूंढ लिया. उनको ये अवॉर्ड सिमेट्रिक ऑर्गेनिक सिंथेसिस में नॉन-लीनियर इफेक्ट्स और ऑटोकैटेलिसिस की खोज के लिए दिया गया है.

Advertisement

RBI On GDP Growth: नहीं रुकेगा भारत... RBI गर्वनर ने बताया- किस रफ्तार से दौड़ेगी इकोनॉमी

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है. घरेलू आर्थिक गतिविधियों में लचीलापन देखने को मिल रहा है. उन्होंने India की GDP Growth पर कहा कि इस वर्ष के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.1 फीसदी रहने का अनुमान है, जो अगस्त महीने में जताए गए 6.7 प्रतिशत के अनुमान से सीधे 40 बेसिस पॉइंट ज्यादा है.

‘ये सिर्फ कंक्रीट-लोहे का ढांचा नहीं...’ अटल टनल पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मु, बताई भारत की ताकत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अटल टनल का दौरा किया. राष्ट्रपति ने कहा कि यह टनल सिर्फ कंक्रीट और लोहे का ढांचा नहीं है, बल्कि यह भारत की तकनीक, मेहनत और अडिग इरादों की पहचान है. अटल टनल वैश्विक मानकों की इंजीनियरिंग का एक चमत्कार है. BRO ने इसे असाधारण समर्पण के साथ बनाया है. यह आइकॉनिक इंफ्रास्ट्रक्चर भारत की तकनीकी ताकत है.

72वीं BPSC PT परीक्षा स्थगित, अब 25 अक्टूबर को भी नहीं होगा एग्जाम, जानिए क्या है नया अपडेट

बिहार लोक सेवा आयोग की 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. आयोग ने 25 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रारंभिक परीक्षा को एक बार फिर स्थगित करने का फैसला लिया है. BPSC की ओर से इस परीक्षा की नई तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है. आयोग का कहना है कि नई तिथि को लेकर जल्द ही जानकारी साझा की जाएगी.

Advertisement

श्रेयस अय्यर बने टी20 के नए सुपरस्टार, करियर की बेस्ट रैंकिंग में मारी एंट्री, विराट कोहली को हो गया बड़ा नुकसान

श्रेयस अय्यर को आईसीसी की ताज़ा टी ट्वेंटी रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है. वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में खेले गए पहले टी ट्वेंटी मैच में श्रेयस अय्यर ने 43 गेंदों पर 10 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 102 रन बनाए. इस शानदार के दम पर श्रेयस अय्यर 18 पायदान की छलांग लगाकर करियर की सर्वश्रेष्ठ सातवीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं.

UP में 20 IPS अफसरों के तबादले, बाराबंकी-बस्ती-बलिया समेत इन जिलों के बदले कप्तान

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. शासन ने एडीजी से लेकर एसपी स्तर तक के 20 IPS अधिकारियों का तबादला किया है. इस फेरबदल में कई जिलों के कप्तान बदले गए हैं. बाराबंकी, बस्ती, बलिया, मऊ, गाजीपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़ और जालौन समेत कई जिलों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती की गई है.

बंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

पश्चिम बंगाल सरकार ने मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्हें सरकार का सलाहकार नियुक्त किया गया है. इस जिम्मेदारी के साथ उन्हें सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा. सरकार में उनकी भूमिका सिर्फ सलाह देने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन्हें कैबिनेट मंत्री के बराबर का दर्जा दिया गया है.

Advertisement

'मैं खुद ड्रामा बन गया हूं', कोर्ट में इमोशनल हुए राजपाल यादव, 1.15 करोड़ देने को हुए राजी

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव कर्ज की कुछ रकम चुकाने को तैयार हो गए हैं. राजपाल बुधवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. उनके हाथ में 1.15 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट था. बाकी के 85 लाख जमा करने के लिए उन्होंने 13 अक्टूबर तक का समय मांगा है. कोर्ट को अपना दुखड़ा सुनाते हुए इमोशनल हो गए. राजपाल ने कोर्ट में कहा कि वो खुद ड्रामा बन गए हैं.

'रामायण' की रिलीज से पहले प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के घर-ऑफिस पर ताबड़तोड़ छापे, रकुलप्रीत से क्या है कनेक्शन?

मुंबई में फिल्म रामायण के प्रोड्यूसर और VFX कंपनी प्राइम फोकस के ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापेमारी की है. नमित मल्होत्रा के घर के अलावा कंपनी के मुंबई ऑफिस, स्टूडियो और इनके CA के ठिकानों पर यह तलाशी बुधवार सुबह से जारी है. प्राइम फोकस पर हुई यह छापेमारी विदेश भेजे गए पैसों यानी फॉरेन रेमिटेंस से जुड़ी बताई जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »