दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को भी हवा की गुणवत्ता लगातार खतरनाक स्तर पर बनी हुई है. वहीं, एआई रेगुलेशन की वजह से अमेरिकी बाजार में देर रात भारी गिरावट देखने को मिली. इन खबरों के अलावा, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे कन्कशन के कारण भारत के खिलाफ जारी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. पढ़ें शुक्रवार सुबह की बड़ी खबरें
दिल्ली-NCR में सांसों का 'आफतकाल', 9 इलाकों में AQI 400 के पार
दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता लगातार खतरनाक स्तर पर बनी हुई है. CPCB के अनुसार, 6 नवंबर 2026 की सुबह दिल्ली का औसत AQI 389 दर्ज किया गया, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है. इस दौरान दिल्ली के 9 इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज हुआ. दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और गुरुग्राम में भी हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है.
न्यूजीलैंड को लगा जोर का झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये धुरंधर, निक केली की टीम में एंट्री
भारत के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में मेजबान न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ गई हैं. टीम के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे कन्कशन के कारण बाकी बचे मुकाबलों में भी नहीं खेल पाएंगे. मंगलवार को ट्रेनिंग सेशन के दौरान फील्डिंग करते समय उनके सिर में चोट लगी थी. मेडिकल जांच के बाद उन्हें सीरीज से बाहर रखने का फैसला किया गया.
धनतेRUSH…. सुबह-सुबह ही रेंगने लगी दिल्ली, आनंद विहार-गाजीपुर हर तरफ भयंकर जाम
फेस्टिव सीजन में देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर जाम का असर शुक्रवार सुबह से ही दिखने लगा है. सुबह 5 बजे आनंद विहार और गाजीपुर में गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं. इससे पहले गुरुवार शाम को ITO, बारापुला फ्लाईओवर, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे, मयूर विहार फेज-1 से भी भयंकर जाम की तस्वीरें आई थीं.
Stock Market Crash: US मार्केट में तबाही... झटके में 270 लाख करोड़ स्वाहा, अब भारत में क्या होगा?
एआई रेगुलेशन की वजह से अमेरिकी बाजार में देर रात भारी गिरावट देखने को मिली. S&P500 इंडेक्स झटके में 3.77 फीसदी या 290 अंक टूट गया, जबकि डॉऊ जोन्स में 3 फीसदी या 1600 अंकों से अधिक की गिरावट देखने को मिली. नैस्डैक 5.52% गिरकर 24,315.00 पॉइंट्स पर आ गया. इस गिरावट के चलते निवेशकों के 2.9 ट्रिलियन डॉलर या करीब ₹270 लाख करोड़ डूब गए.
7 शर्तें नहीं मानीं तो होर्मुज नहीं खुलेगा! ईरान ने अमेरिका को भेजा नया परमाणु प्रपोजल
ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच बातचीत की नई कोशिश शुरू हुई है. ईरान ने कतर के जरिए अमेरिका को एक परमाणु प्रस्ताव भेजा है. मीडिया से बात करने वाले एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. हालांकि, ईरान ने साफ कर दिया है कि इस प्रस्ताव पर बातचीत तभी होगी, जब अमेरिका उसकी सात मांगें पूरी करेगा.
सुबह-सुबह दो राज्यों में कांपी धरती, हिमाचल के चंबा और तेलंगाना के नारायणपेट में लगे भूकंप के झटके
हिमाचल प्रदेश के चंबा और तेलंगाना के नारायणपेट में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके दर्ज किए गए. दोनों जगह आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 और 2.5 मापी गई. हिमाचल प्रदेश के चंबा में आए भूकंप का केंद्र जमीन से 15 किलोमीटर नीचे था. दोनों भूकंपों से किसी तरह के जान-माल के नुकसान या संपत्ति को क्षति पहुंचने की खबर नहीं है.
'रूस-यूक्रेन विवाद सुलझने के करीब', ट्रंप ने फिर किया शांति समझौते का दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन के बीच समझौता जल्द हो सकता है. ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, यह समझौता सिर्फ यूक्रेन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें यूरोप के दूसरे देश भी शामिल हो सकते हैं. उन्होंने इसे एक बड़ा समझौता बताते हुए कहा कि इससे सभी पक्ष खुश होंगे.
UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 के नतीजे, सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू राउंड जल्द
संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने गुरुवार को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पास हुए हैं, वे अब पर्सनैलिटी टेस्ट यानी इंटरव्यू के लिए क्वालिफाई कर गए हैं. इंटरव्यू की तारीखों का ऐलान बाद में होगा. ये इंटरव्यू नई दिल्ली में शाहजहां रोड स्थित धौलपुर हाउस में आयोग के दफ्तर में होंगे.
भारत ने मोहाली में एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी का फाइनल जापान को 4-1 से हराकर जीत लिया. यह भारत का लगातार तीसरा और कुल छठा खिताब है. इस मुकाबले में दिलप्रीत सिंह ने 48वें, जुगराज ने 53वें और विवेक सागर प्रसाद ने 54वें मिनट में गोल किए. भारत पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहा और उसने लीग दौर में भी जापान को 4-1 से हराया था.
aajtak.in