बेंगलुरु: शख्स ने पेड़ से लटककर दी जान, BJP नेता पर लगाया उत्पीड़न का आरोप 

बेंगलुरु के बाहरी इलाके में अनेकल तालुक में 35 वर्षीय प्रवीण गौड़ा ने खुदकुशी कर ली. व्यक्ति ने अपनी मौत से पहले फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उसने भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं पर मानसिक उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया था.

Advertisement
मृतक प्रवीण गौड़ा. (फाइल फोटो) मृतक प्रवीण गौड़ा. (फाइल फोटो)

नागार्जुन

  • बैंगलुरु,
  • 19 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 7:40 AM IST

बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक 35 वर्षीय शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने से पहले मृतक ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया हैं, जिसमें उन्होंने कई लोगों पर पिछले दो महीने से मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. 

प्रवीण ने अपनी मौत से कुछ देर पहले फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उन्होंने पांच व्यक्तियों किरण गौड़ा, हरीश, भास्कर नारायणप्पा, डोड्डाहागड़े मधु गौड़ा और सरवना नाम के लोगों पर दो महीने से मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया.

Advertisement

इन लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप

उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि बीजेपी मंडल अध्यक्ष मुनिराजू गौड़ा, लोकल पार्षद भाग्यम्मा और उनके पति श्रीनिवास ने उनके साथ मारपीट की.

गौड़ा के बयान के अनुसार, उन्हें वित्तीय चर्चा के बहाने मुनिराजू के घर बुलाया गया था, जहां भाग्यम्मा और श्रीनिवास ने कथित तौर पर कुछ लोगों को बुलाया, जिन्होंने लगभग दो घंटे तक उनके साथ मारपीट की. इन लोगों ने उनका फोन भी छीन लिया.

उन्होंने आगे कहा कि इसे सबसे तंग आकर प्रवीण गौड़ा ने अनेकल में पेड़ से फांसी लगा ली. इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया और गुस्साए लोगों ने राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों को खिलाफ जांच की मांग की. 

इसके बाद पुलिस ने गौड़ा की मौत से जुड़ी परिस्थितियों और उनके द्वारा वीडियो में लिए गए नामों के लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय प्रवीण गौड़ा का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया था. शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »