बंगाल: घर की किचन से निकले 17 जहरीले सांप, देखकर दहशत में आ गया परिवार

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के अलीपुरद्वार जिले में एक घर के किचन से 17 जहरीले सांप (17 Poisonous Snake) निकले हैं. काले रंग के ये सांप के बच्चे चूल्हे के बगल में मौजूद एक छेद में थे.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 16 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 4:10 AM IST
  • बंगाल के अलीपुरद्वार की घटना
  • किचन से निकले 17 सांप
  • जहरीले सांपों को देख दहशत में लोग

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के अलीपुरद्वार जिले में एक घर के किचन से 17 जहरीले सांप (17 Poisonous Snake) निकले हैं. काले रंग के ये सांप के बच्चे चूल्हे के बगल में मौजूद एक छेद में थे. काले रंग के इन सांपों को देखकर पूरा परिवार दहशत में आ गया. 

दरअसल, किचन में मौजूद इन सांपों को सबसे पहले वहां खाना बना रही महिला ने देखा. बड़ी संख्या में जहरीले सांपों को एक साथ देखने के बाद वह तुरंत वहां से बाहर की तरफ भाग गईं. यह घटना अलीपुरद्वार जिले के कुमारग्राम ब्लॉक के खोवादंगा गांव की है. इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया.

Advertisement

महिला किचन में खाना बनाने के लिए गई थी. जैसे ही उसने चूल्हा जलाकर उसमें चावल का बर्तन चढ़ाया, वैसे ही एक-एक करके पास के छेद से सांप बाहर आने लग गए. घर में रहने वाले सुबीर बाबू ने बताया कि कुछ ही देर में किचन में कुछ सांप फैल गए. परिवार ने इसके बाद चिल्लाना शुरू किया और लोगों को बुलाने लगे. इसके बाद पास में मौजूद बाजार के कुछ लोग उनके घर आ गए.

किचन से मिले सांप

इसके बाद बक्सा टाइगर रिजर्व अथॉरिटी की सांप रेस्क्यू टीम की जानकारी दी गई. सांपों की खबर फैलते ही दो लोग और आ गए, जिन्होंने किचन से सांपों को बाहर करने का काम शुरू किया. उन्होंने सबसे पहले किचन से 8 सांपों को बचाया और फिर दो समूहों के सदस्यों ने छेद में और खुदाई करना शुरू कर दिया. पांच और सांपों को बचाया गया. इसके बाद, जैसे ही पानी डाला गया, चार सांप बाहर आ गए.

Advertisement

सांप को बचाने की कोशिश कर रहे रोहित कर और मानवेंद्र ने बताया कि सांप के बच्चे सिर्फ दो दिन के थे. गर्मी की वजह से ये बच्चे बाहर निकल गाए. सभी सांप छोटे हैं, लेकिन काफी जहरीले हैं. सांपों को बचाकर उन्हें नजदीक की सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया गया.

रिपोर्ट- आशिम दत्ता

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement