महाराष्ट्र के विधान परिषद चुनाव में नागपुर स्नातक सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत वंजारी ने शानदार जीत हासिल की है. 4 राज्यों की 28 एमएलसी सीटों पर आए नतीजों में कांग्रेस के खाते में आई यह पहली जीत है. पेशे से वकील और शिक्षाविद अभिजीत वंजारी ने लगातार दूसरी बार इस सीट पर कब्जा जमाया है. नागपुर सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती रही है, जहां से देवेंद्र फडणवीस के पिता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी एमएलसी रह चुके हैं. इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार सुधाकर कोले को कड़ी टक्कर में हार का सामना करना पड़ा.