'मुझे भी धमकी मिल रही है', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग पर बोले जीशान सिद्दीकी

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद जीशान सिद्दीकी ने मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग करते हुए सरकार से जवाब मांगा है.

Advertisement
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग पर जीशान सिद्दीकी ने उठाए सवाल. (Photo: PTI) टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग पर जीशान सिद्दीकी ने उठाए सवाल. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:07 PM IST

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद NCP के विधान परिषद सदस्य जीशान सिद्दीकी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि 'पिछले दो महीनों में उन्हें चार बार धमकियां मिली हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई'. जीशान ने पूछा कि अगर नेता, अभिनेता और कारोबारी ही मुंबई में सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे होगी?

Advertisement

जीशान ने अपने पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि परिवार अब भी न्याय का इंतजार कर रहा है. उन्होंने सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की. उनके मुताबिक, मुंबई में इस तरह की घटनाएं खुफिया तंत्र की नाकामी हैं.

यह भी पढ़ें: 'दोषियों को करारा जवाब दिया...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बोले एकनाथ शिंदे

'क्या मुझे गोली लगने का इंतजार है?'

जीशान सिद्दीकी ने कहा कि 'पिछले दो महीनों में उन्हें चार बार धमकियां मिली हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई'. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार इस इंतजार में है कि पहले उन्हें गोली मारी जाए, तभी सुरक्षा बढ़ाने पर विचार होगा? 

उनका कहना है कि मुंबई को सपनों का शहर कहा जाता है. ऐसे शहर में नेताओं और अभिनेताओं पर हमले होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. जीशान ने सरकार से इस मामले में जवाब देने की मांग की. उनका कहना है कि लोगों को सुरक्षित महसूस कराने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए.

Advertisement

पिता की हत्या के मामले में न्याय का इंतजार

बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में जीशान ने कहा कि उनका परिवार अब भी न्याय का इंतजार कर रहा है. उन्होंने कहा कि अगर इस हत्या में लॉरेंस बिश्नोई या उसके गैंग का हाथ है, तो यह पता लगाना जरूरी है कि इसके पीछे कौन था. जीशान के मुताबिक, उनका परिवार अनमोल बिश्नोई को भारत लाने के लिए अमेरिकी सरकार से मदद मांग चुका है, लेकिन मुंबई पुलिस अब तक उससे पूछताछ नहीं कर पाई है. उन्होंने गुजरात की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई से भी पूछताछ करने की मांग की.

टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई थी फायरिंग

रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर कई राउंड फायरिंग की गई थी. टाइगर फुटबॉल मैच खेलने के बाद घर लौट रहे थे. इस घटना में वह सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर समेत दो लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद मुंबई पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू की. फायरिंग के बाद फेसबुक पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से एक पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली गई. हालांकि, पोस्ट की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »