टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में आरोपियों की कोर्ट में पेशी, 28 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए

टाइगर श्रॉफ से फायरिंग मामले में किला कोर्ट में चार आरोपियों को फिर पेश किया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल से मिले वॉइस नोट्स में हथियारों की खरीद, डिलीवरी और घटना के बाद उन्हें वापस भेजने के निर्देशों से जुड़ी बातचीत मिली है.

Advertisement
मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुलिस कस्टडी 31 अक्टूबर तक बढ़ाने की मांग की है. (Photo: Instagram/@tigerjackieshroff) मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुलिस कस्टडी 31 अक्टूबर तक बढ़ाने की मांग की है. (Photo: Instagram/@tigerjackieshroff)

विद्या / दिव्येश सिंह

  • मुंबई,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:09 PM IST

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में सोमवार को किला कोर्ट में चार आरोपियों को दोबारा पेश किया गया. इनमें कुणाल संजय, सुमित सरोलिया, राधा वर्मा और बबीता राव शामिल हैं. चारों पर फायरिंग में इस्तेमाल हथियारों की सप्लाई और साजिश में शामिल होने का आरोप है.

किला कोर्ट ने इन चारों आरोपियों को 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने चारों की पुलिस कस्टडी 31 अक्टूबर तक बढ़ाने की मांग की है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के मोबाइल से मिले वॉइस नोट्स में हथियारों की खरीद, डिलीवरी और घटना के बाद उन्हें वापस भेजने के निर्देशों से जुड़ी बातचीत मिली है.

पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने अनिल पंडित के कहने पर फायरिंग करने वालों को हथियार मुहैया कराए थे. फायरिंग के बाद हथियार वापस भेजने के निर्देश भी दिए गए थे.

वहीं, बचाव पक्ष ने दलील दी कि हथियार पहले ही बरामद हो चुके हैं और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाना चाहिए.

इस बीच, शनिवार को टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में पुलिस ने 11वीं गिरफ्तारी की. मुंबई क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव हरसाना निवासी प्रांजल को इंदौर से गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया, शूटरों तक हथियार और जिंदा कारतूस पहुंचाने में उसकी अहम भूमिका थी. आरोपी की निशानदेही पर गुजरात के सूरत से तीन अवैध हथियार और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं.

Advertisement

वहीं, गिरफ्तार किए गए 11 आरोपियों में से आठ सोनीपत जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. प्रांजल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था. उसकी गिरफ्तारी के बाद परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए. परिवार वालों का दावा है कि उनका बेटा निर्दोष है और उसे गलत तरीके से हिरासत में लिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »