फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को मुंबई लाया गया है. कोटा से करीब 17 घंटे के सफर के बाद मुंबई पहुंचने पर तीनों को जीटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल चेकअप किया गया. मेडिकल जांच के बाद तीनों आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल में रखा गया है.
आरोपियों की पहचान ऋतिक कुमार, फूल सिंह और रेहान अंसारी के रूप में हुई है. इन्हें कोटा से मुंबई दो इनोवा कारों RJ 20 UB 1321 और RJ 20 UB 1448 में लाया गया. वहीं, वलसाड से तीसरी इनोवा कार MH12 NE 6940 भी पुलिस के काफिले में शामिल हुई थी.
मुंबई पहुंचने के बाद तीनों आरोपियों का जीटी अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया. इसके बाद उन्हें मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल में ले जाया गया. यहीं तीनों आरोपियों से टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर पूछताछ की जाएगी.
पुलिस ने आरोपियों की सुरक्षा भी बढ़ा दी है. कोटा से मुंबई तक करीब 17 घंटे के सफर के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल और फिर एंटी एक्सटॉर्शन सेल लाया गया. फिलहाल तीनों आरोपी मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल की हिरासत में हैं और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है.
अनिल पंडित के संपर्क में था
बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों में से रेहान ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित के संपर्क में था. टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर उसकी अनिल पंडित से बातचीत होने की बात सामने आई है. मुंबई पहुंचने के बाद पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. जांच में घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं और कथित साजिश को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है. जीटी अस्पताल में मेडिकल चेकअप के बाद तीनों आरोपियों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है. मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.
संजय सिंह राठौर