प्रेमी ने प्रेमिका को धोखे से घर बुलाया, फिर दो दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप

ठाणे में 14 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. यहां एक प्रेमी ने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ गैंगरेप किया. फिर फरार हो गया. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, तीसरे की तलाश जारी है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर. प्रतीकात्मक तस्वीर.

aajtak.in

  • ठाणे,
  • 11 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 9:57 AM IST

महाराष्ट्र के ठाणे में 14 साल की नाबालिग लड़की से तीन लोगों ने गैंगरेप किया था. जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, तीसरे आरोपी तलाश जारी है. मुरबाद के एसपी जगदीश शिंदे बताया कि एक आरोपी लड़का का बॉयफ्रेंड था. उसने लड़की को शादी का झांसा देकर पहले उससे शारीरिक संबंध बनाए.

इस दौरान उसने लड़की के अश्लील वीडियो बनाए और कई फोटो भी लिए. फिर वो लड़की को ब्लैकमेल करने लगा. उसने कहा कि वो उसके दोस्तों के साथ भी फिजिकल रिलेशन बनाए. लड़की ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे बहाने से अपने घर बुलाया. कहा कि वो उसके फोटो और वीडियो डिलीट कर देगा.

Advertisement

लेकिन जैसे ही लड़की उससे मिलने पहुंची को आरोपी के दो दोस्त भी वहीं थे. तीनों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया. फिर वहां से फरार हो गए. पीड़िता ने फिर घर जाकर आपबीती अपने परिवार को सुनाई. जिसके बाद परिवार बेटी को लेकर वाघीवली थाने पहुंचा. यहां तीनों आरोपियों के खिलाफ लड़की ने मामला दर्ज करवाया.

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धर पकड़ के लिए टीमों का गठन किया. जिसके बाद दो आरोपियों को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन तीसरा आरोपी फरार है. पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है. वहीं, दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है. उन्हें गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »