'सुसाइड करने वाले किसान के अंतिम संस्कार में न जाएं', शिवसेना MLA का विवादित बयान

शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड ने किसानों की आत्महत्या को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि किसानों को आत्महत्या करने के बजाय अपनी समस्याएं विधायक, सांसद और सरकार को बतानी चाहिए.

Advertisement
संजय गायकवाड का किसानों की आत्महत्या पर विवादित बयान.(File Photo- X) संजय गायकवाड का किसानों की आत्महत्या पर विवादित बयान.(File Photo- X)

ज़का खान

  • मुंबई,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:48 PM IST

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं. विवादित बयानों के लिए  चर्चा में रहने वाले संजय गायकवाड ने इस बार किसानों की आत्महत्या को लेकर बयान दिया है, जिससे हलचल मच गई है.

मीडिया प्रतिनिधि ने उनसे दो दिन पहले प्रकाश आंबेडकर के उस बयान को लेकर सवाल किया था, जिसमें उन्होंने किसानों को नालायक कहा था. इसके जवाब में संजय गायकवाड ने कहा कि किसान आत्महत्या क्यों करते हैं. उन्होंने कहा कि किसानों को अपने इलाके के विधायक और सांसद को अपनी समस्याएं बतानी चाहिए, ताकि उनका समाधान निकाला जा सके.

Advertisement

संजय गायकवाड ने कहा कि किसान के आत्महत्या करने के बाद उसका परिवार परेशानियों का सामना करता है. इसलिए आत्महत्या करने से पहले किसान को अपने परिवार के बारे में सोचना चाहिए.

अंतिम विधि में भी नहीं जाना चाहिए

संजय गायकवाड ने आगे कहा, 'मैं तो कहूंगा कि आत्महत्या करने वाले किसान के अंतिम विधि में भी नहीं जाना चाहिए. तब उन्हें समझ में आएगा कि अपना शरीर कोई जानवर खाता है तो कैसा होता है. तब किसान आत्महत्या नहीं करेंगे.' अपने बयान को लेकर संजय गायकवाड ने आगे कहा कि उन्होंने प्रकाश आंबेडकर का भाषण सुना है. उन्होंने कहा कि कई बार गुस्से में बात होती है. किसानों को आत्महत्या करने के बजाय अपनी समस्या सरकार को चिट्ठी लिखकर बतानी चाहिए. विधायक और सांसद को भी अपने संकट के बारे में बताना चाहिए, ताकि सभी मिलकर उनकी मदद कर सकें.

Advertisement

उन्होंने कहा कि किसान आत्महत्या करके अपने बच्चों को एक तरह से सजा देते हैं. उन्होंने कहा कि किसान अपनी पत्नी के साथ सात फेरे लेकर सात जन्मों का वादा करता है, लेकिन बीच में आत्महत्या कर जीवन समाप्त कर लेता है.संजय गायकवाड शिवसेना के शिंदे गुट के विधायक हैं और बुलढाणा से चुनकर आते हैं. इससे पहले भी विवादित बयानों को लेकर वह चर्चा में रहे हैं और उनके बयानों की वजह से पार्टी को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »