बेटी को रातभर उल्टा लटकाकर मारने वाले पिता पर एक्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

सांगली के बनपुरी गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां पिता ने अपनी ही बेटियों पर अमानवीय अत्याचार करके चोरी के शक में उन्हें पूरी रात उल्टा लटकाए रखा. इस क्रूरता के कारण एक बेटी की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर हो गई.

Advertisement
आरोपी पिता, जिसकी यातना से बेटी की मौत हो गई. (Photo: Prabodhini Chikhlikar/ITG) आरोपी पिता, जिसकी यातना से बेटी की मौत हो गई. (Photo: Prabodhini Chikhlikar/ITG)

प्रबोधिनी चिखलीकर

  • सांगली,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:40 AM IST

महाराष्ट्र के सांगली से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जहां एक पिता ने चोरी के शक के आधार पर अपनी ही सगी बेटियों पर अमानवीय अत्याचार किया और उन्हें पूरी रात उल्टा लटकाए रखा. जिससे 10 वर्षीय सानिका की मौत हो गई. जबकि 11 वर्षीय अनुजा  की हालत गंभीर हो गई. इस घटना से इलाका पूरी तरह से हिल गया है. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया.

Advertisement

दरअसल सांगली के बनपुरी गांव एक पिता ने अपनी दो बेटियों को चोरी के शक में उल्टा लटका दिया. दोनों बेटियां रातभर लटकी रहीं, जिससे एक की मौत हो गई. बताया जाता है कि बनपुरी में पड़ोसियों द्वारा लड़कियों पर चोरी का शक जताया गया था. जिसके बाद उनके निर्दयी पिता, दादू  हैबत यमगरने ने दोनों बेटियों, सानिका और अनुजा के हाथ-पैर बांध दिए. फिर बुधवार को शाम लगभग 5 बजे उन्हें अपने घर के छत के एक लोहे के एंगल से उल्टा लटका दिया. 

यह भी पढ़ें: मां बनी हैवान, 4 वर्षीय बच्ची की गला दबाकर की हत्या... शव को घर के पीछे दफनाया

इसके बाद ये मासूम बच्चियां पूरी रात दर्द से कराहती रहीं, और बार-बार "पानी, पानी" चिल्लाती रहीं. हालांकि उनके माता-पिता ने उन्हें पानी की एक बूंद भी नहीं दी. ऊपर से खुद चेन की नींद सो गए. अगली सुबह यानी गुरुवार को सुबह 6 बजे, लड़कियों के दादा ने उन्हें बंधनमुक्त किया और नीचे उतारा. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और सानिका की मौत हो चुकी थी. जबकि अनुजा बेहोशी की हालत में थी.

Advertisement

गुपचुप अंतिम संस्कार भी करने जा रहा था परिवार

अनुजा को उसकी घायल अवस्था में तुरंत एक अस्पताल ले जाया गया, जबकि मृत सानिका को एक दूसरे निजी अस्पताल में ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने पुष्टि कर दी कि सानिका की मृत्यु हो चुकी है. इतना ही नहीं बच्ची की मौत पर परिवार के सदस्यों ने गुपचुप तरीके से सानिका का अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया. लेकिन इसी दौरान अनुजा को होश आ गया और उसने पूरी यातना के बारे में डॉक्टर को बता दिया.

जिसके बाद डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी. फिलहाल पुलिस ने इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. दावा यह भी किया जा रहा है कि आरोपी पिता ने बेटियों को नीचे उतारने के लिए पिता पर भी हमला कर दिया. आटपाडी के पुलिस इंस्पेक्टर विनय बहिर ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement