रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर बड़ा हादसा, पिकनिक मनाने आए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के दिवेआगर बीच पर 11वीं और 12वीं के छात्रों के टूर के दौरान बड़ा हादसा हो गया. पुणे के आलंदी स्थित विनर्स एकेडमी के 48 सदस्यीय दल में शामिल आठ छात्र समुद्र में नहाते समय डूब गए. सभी आठों के शव बरामद कर लिए गए हैं और उन्हें मृत घोषित किया गया है. सभी मृतक छात्र 16 साल के थे.

Advertisement
दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने पहुंचे छात्र समुद्र में डूबे. (Photo: Screengrab) दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने पहुंचे छात्र समुद्र में डूबे. (Photo: Screengrab)

दिव्येश सिंह

  • रायगढ़,
  • 01 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:02 PM IST

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के दिवेआगर बीच पर 1 अक्टूबर 2026 को दर्दनाक हादसा हो गया. पुणे के आलंदी स्थित विनर्स एकेडमी फॉर 11वीं और 12वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र टूर पर आए थे. जिससे आठ छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, छात्रों का ग्रुप दिवेआगर के दिघी सागरी इलाके में समुद्र किनारे घूमने आया था. नहाने के दौरान आठ छात्र पानी में डूब गए. घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. 

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, विनर्स एकेडमी का कुल 48 सदस्यीय दल दिवेआगर पहुंचा था. इस ग्रुप में 25 लड़के, 17 लड़कियां और 6 टीचर शामिल थे. सभी लोग पुणे के आलंदी स्थित कोचिंग संस्थान से जुड़े थे. समुद्र किनारे पहुंचने के बाद कुछ छात्र तैरने के लिए पानी में उतरे. इसी दौरान आठ छात्र डूब गए. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बचाव अभियान शुरू किया गया.

हादसे के बाद स्थानीय लोगों, पुलिस और बचाव दल ने समंदर में छात्रों की तलाश शुरू की. पुलिस के अनुसार, सभी आठ छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं. सभी को मृत घोषित कर दिया गया है. घटना के बाद पुलिस की ओर से आगे की आधिकारिक और कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले सभी आठ छात्र 16 वर्ष के थे और पुणे के आलंदी के रहने वाले थे.

Advertisement

मृत छात्रों के नाम हैं:

1) तन्मय दत्तात्रय वाहिले
2) सुमित भरत अहिरे
3) प्रणव रामदास बानसोडे
4) कैवल्य सतीश वासंकर
5) राजवीर युवराज वाहिले
6) यश किरण वानखेड़े
7) सोहम तुकाराम भंडवलकर
8) कौस्तुभ संदीप दौंड

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. इससे पहले स्थानीय वॉटर स्पोर्ट्स संचालक भाऊ मारुति सालुंखे और उनकी टीम द्वारा भी छात्रों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किए जाने की जानकारी सामने आई थी. दिघी सागरी बोर्ली पंचतन पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष आवटी भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से छात्रों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया और आगे की चिकित्सकीय तथा कानूनी प्रक्रिया के लिए बोर्ली पंचतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »