पुणे: सेल्फी लेते वक्त नदी में गिरी तीन लड़कियां, एक की मौत

महाराष्ट्र के पुणे में इंद्रायणी नदी के किनारे तीन लड़कियां सेल्फी लेते वक्त नदी में गिर गईं. दो लड़कियों को बचा लिया गया है लेकिन एक की मौत हो गई है.

Advertisement
सेल्फी लेते वक्त नदी में गिरी 3 लड़कियां सेल्फी लेते वक्त नदी में गिरी 3 लड़कियां

मोनिका गुप्ता / पंकज खेळकर

  • पुणे,
  • 10 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 5:21 AM IST

महाराष्ट्र के पुणे में इंद्रायणी नदी के किनारे तीन लड़कियां सेल्फी लेते वक्त नदी में गिर गईं. दो लड़कियों को बचा लिया गया है लेकिन एक की मौत हो गई है.

दरअसल, पुणे के देहू रोड के पास इंद्रायणी नदी के किनारे तीनों साथ खड़े होकर सेल्फी ले रही थीं. तभी तीनों का बैलेंस बिगड़ जाने की वजह से पानी में गिर गईं. दो लड़कियां तो पत्थर का सहारा लेकर टिकी रहीं और गांव वालों ने उन्हें बचा लिया. वहीं एक छात्र की  डूबकर मौत हो गई.

Advertisement

बता दें कि मृत पाई गई 17 वर्षीय स्टूडेंट का नाम शालिनी चंद्रबालन है. जो एक जुनियर कॉलेज के कॉमर्स विभाग में पढ़ती थी. शालिनी पढ़ाई में काफी होशियार और मिलनसार स्वभाव की थी. उसके मौत बात को लेकर उसके परिवार वाले और मित्रो में गम का माहौल फैल गया है, जिसके साथ पूरे इलाके में मातम फैला हुआ है.

हाल ही में की रहने वाली 33 साल की एक महिला की महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल माथेरान में सेल्फी लेते समय 600 फुट गहरी एक घाटी में गिरने से मौत हो गई थी. पीड़िता माथेरान के लुइसा प्वाइंट पर सेल्फी लेते हुए घाटी में गिर गई. महिला और तीन बच्चों के साथ माथेरान आई थी.

rameborder="0">

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »