संजय निरुपम का दावा- बेल्जियम में है मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह, लेकिन किसने की मदद?

मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह को लेकर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने दावा किया है कि वे इस समय बेल्जियम में हैं. साथ ही उन्होंने सवाल उठाया है कि परमबीर सिंह बेल्जियम कैसे पहुंचे और किसने उनकी मदद की.

Advertisement
मुंबई के पूर्व कमिश्मर परमबीर सिंह (फाइल फोटो) मुंबई के पूर्व कमिश्मर परमबीर सिंह (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 31 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 10:36 AM IST
  • संजय निरुपम बोले- बेल्जियम में हैं परमबीर सिंह
  • जबरन हफ्ता वसूली का लगा है आरोप

बिल्डर से वसूली के आरोप में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) की मुश्किलें और भी बढ़ती रही हैं. दरअसल, परमबीर सिंह के लापता होने पर मुंबई की एक कोर्ट ने उनके खिलाफ शनिवार को गैर-जमानती वारंट जारी किया है. इसे लेकर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने परमबीर सिंह को घेरते हुए कहा कि वे तो वर्तमान में बेल्जियम में हैं. निरुपम ने यह भी सवाल किया कि मुंबई के पूर्व सीपी बेल्जियम कैसे पहुंचे और उनकी मदद किसने की.

Advertisement

संजय निरुपम ने ट्वीट किया, 'ये हैं मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर. मंत्री पर हफ्ता वसूली का आरोप लगाया था. खुद पांच मामलों में वांटेड हैं. पुलिस ने कहा है कि ये फरार हैं. पता चला है, ये बेल्जियम में है. बेल्जियम गया कैसे? इसे किसने सेफ पैसेज दिया? क्या हम अंडरकवर भेजकर इसे ला नहीं सकते ?''

बता दें, मुंबई क्राइम ब्रांच की अर्जी पर कार्रवाई करते हुए मुंबई की लोकल कोर्ट ने परमबीर सिंह के खिलाफ यह गैर जमानती वारंट जारी किया है. परमबीर के अलावा कोर्ट ने अरेस्ट के लिए विनय सिंह, रियाज भाटी के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी किया है.

बिल्डर से जबरन वसूली

परमबीर के खिलाफ इस सप्ताह में कोर्ट का यह दूसरा आदेश है. दरअसल, मंगलवार को ठाणे जिले की कोर्ट ने भी उनके खिलाफ दर्ज जबरन वसूली के एक और मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया था. दरअसल, बिल्डर बिमल अग्रवाल ने आरोप लगाया था कि परमबीर सिंह और दूसरे लोगों ने उनसे जबरन वसूली की कोशिश की थी.

एंटीलिया विस्फोटक मामले के बाद से फरार

बता दें, जब परमबीर सिंह मुंबई पुलिस कमिश्नर थे, तो उसी समय एंटीलिया विस्फोटक मामला सामने आया था. जिसके चलते सचिन वझे की गिरफ्तारी के बाद परमबीर सिंह को भी मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया गया था. परमबीर सिंह इसके बाद छुट्टी पर चले गए थे और वो तभी से फरार हैं. महाराष्ट्र सरकार तभी से परमबीर सिंह की तलाश कर रही है. परमबीर सिंह को कई बार कोर्ट के सामने पेश होने के लिए समन भेजे जा चुके हैं. लेकिन उनका कोई सुराग नहीं है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »