आरोपी तौसीफ ने घर बुलाकर पहनाई टोपी, फिर ऑफिस ग्रुप में वायरल की फोटो... नासिक TCS कांड का Exclusive वीडियो

नासिक के TCS BPO धर्म परिवर्तन और कथित सेक्स रैकेट मामले में एक पीड़ित युवक के वायरल वीडियो ने जांच को नया मोड़ दे दिया है. पीड़ित ने 2023 की घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया है कि ईद के दौरान आरोपी तौसीफ अत्तार ने उसे घर बुलाकर जबरन टोपी पहनाई और कन्वर्जन का दबाव बनाया.

Advertisement
नासिक TCS BPO केस में हुए बड़े खुलासे (Photo: ITG) नासिक TCS BPO केस में हुए बड़े खुलासे (Photo: ITG)

दिव्येश सिंह

  • मुंबई ,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:19 PM IST

महाराष्ट्र के नासिक से सामने आए TCS BPO धर्म परिवर्तन और कथित सेक्स रैकेट मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. इस मामले से जुड़े एक पुरुष पीड़ित का एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने अपने साथ हुई घटनाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़ित के अनुसार, यह मामला साल 2023 का है, जब वह ईद के दौरान आरोपी तौसीफ अत्तार के घर गया था. आरोप है कि वहां उसे जबरन स्कल कैप पहनाई गई और उसकी तस्वीर खींचकर ऑफिस के ग्रुप में शेयर कर दी गई.

Advertisement

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसी दिन उसे जबरदस्ती नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया. इस पूरे मामले को लेकर पीड़ित ने अपनी शिकायत में कई गंभीर बातें दर्ज कराई हैं. उसने बताया कि उस पर धार्मिक दबाव बनाया गया और उसके साथ गलत व्यवहार किया गया. इस खुलासे के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है और जांच एजेंसियां इसे गंभीरता से देख रही हैं.

एक्सक्लूसिव वीडियो में पीड़ित के गंभीर आरोप सामने आए

वहीं, पुलिस ने इस मामले में एक बड़े नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका जताई है. पुलिस ने अब तक इस मामले में दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख और आसिफ आफताब अंसारी नाम के युवकों समेत एक महिला प्रबंधक अश्विनी को भी गिरफ्तार किया गया है. जबकि एचआर मैनेजर निदा खान फरार है, पुलिस उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है. 

Advertisement
पीले कुर्ते में पीड़ित और सफेद कुर्ते में आरोपी तौसीफ अत्तार

 

जांच में यह भी सामने आया है कि कंपनी में मैनेजर और टीम लीडर के पद पर कार्यरत निदा खान इस पूरे नेटवर्क का संचालन कर रही थी. बताया जा रहा है कि वह रोजाना होने वाली मीटिंग्स का इस्तेमाल काम के बजाय कर्मचारियों, खासकर हिंदू लड़कियों पर मानसिक दबाव बनाने और उन्हें धर्मांतरण के लिए मजबूर करने में करती थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, निदा खान ऑपरेशन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभालते हुए नई आने वाली युवतियों को जानबूझकर आरोपी पुरुष कर्मचारियों के पास ट्रेनिंग के लिए भेजती थी. आरोप है कि इस दौरान उन्हें प्रेम जाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जाती थी.

धार्मिक दबाव बनाकर नमाज पढ़वाने का आरोप

बता दें, इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए एसआईटी और नासिक पुलिस ने करीब 40 दिनों तक अंडरकवर ऑपरेशन चलाया. एक महिला पुलिसकर्मी को हाउसकीपिंग स्टाफ बनाकर कंपनी परिसर में तैनात किया गया, जिसने अंदर रहकर सबूत जुटाए. इसी दौरान धार्मिक दबाव, कथित शोषण और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े डिजिटल सबूत सामने आए. फिलहाल, पुलिस और एसआईटी की जांच जारी है और इस मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement