खाई ढेर सारी नींद की गोलियां, सुसाइड नोट लेकर पहुंच गया विधायक के ऑफिस और फिर...

नागपुर में चाय का स्टॉल चलाने वाले एक शख्स ने अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई से निराश होकर आत्महत्या की कोशिश की है. इतना ही नहीं बल्कि वह तो अपना सुसाइड नोट लेकर एक विधायक के कार्यालय तक में पहुंच गया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (ai image) सांकेतिक तस्वीर (ai image)

aajtak.in

  • नागपुर,
  • 03 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 7:23 AM IST

महाराष्ट्र के नागपुर में चाय का स्टॉल चलाने वाले एक शख्स ने अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई से निराश होकर आत्महत्या की कोशिश की. इतना ही नहीं बल्कि वह तो अपना सुसाइड नोट लेकर एक विधायक के कार्यालय तक में पहुंच गया.

दरअसल, एक चाय की दुकान चलाने वाले शख्स ने नींद की गोलियां खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की और उसी हालत में बुधवार को नागपुर के एक विधायक के कार्यालय पहुंचकर सुसाइड नोट सौंप दिया.  
पुलिस ने ये जानकारी दी है.

Advertisement

रॉबर्ट फ्रांसिस नाम का ये व्यक्ति   अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान नगर निगम अधिकारियों और पुलिस द्वारा उसकी चाय की दुकान जब्त किए जाने से निराश था.  पुलिस के अनुसार, फ्रांसिस ने नींद की गोलियां खा लीं और एक नोट लिखा जिसमें कहा कि अधिकारियों की कार्रवाई से उत्पन्न संकट के कारण वह यह कदम उठा रहा है. वह दोपहर 1 बजे सुभाष नगर स्थित विधायक के जनसंपर्क कार्यालय पहुंचा.

एक अधिकारी ने बताया, 'उसने कार्यालय में अधिकारियों से कहा कि वह विधायक को सुसाइड नोट सौंपना चाहता है. वह नशे में लग रहा था और बाद में उसे उल्टी होने लगी. जल्दी से उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया. बाद में उसके रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे और उसे ले गए.'

बताते चलें कि नागपुर में बीते महीने भड़की हिंसा के बाद से शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई जोर पर है जहां कई अवैध मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई हो रही है. इसके अलावा कब्जाई जमीनों पर दुकानों को भी सील किया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »