नागपुर में बेकाबू भैंस का आतंक, टक्कर मारकर ले ली 80 साल के बुजुर्ग का जान

नागपुर के महल परिसर स्थित गांधी गेट के पास एक बेकाबू भैंस ने इलाके में आतंक मचा दिया, जिसके कारण एक 80 साल के बुजुर्ग की जान चली गई. लक्ष्मण नारायणराव कुम्भारे मार्निंग वॉक के लिए निकले थे जब ये हादसा हुआ.

Advertisement
नागपुर में बेकाबू भैंस का आतंक (Photo: itg) नागपुर में बेकाबू भैंस का आतंक (Photo: itg)

योगेश पांडे

  • नागपुर ,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST

महाराष्ट्र में नागपुर के महल परिसर स्थित गांधी गेट के पास एक बेकाबू भैंस ने इलाके में आतंक मचा दिया, जिसके कारण दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं. घटना में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हुई है और दो लोग घायल हुए है. पहली घटना में 80 साल के लक्ष्मण नारायणराव कुम्भारे की मौत हो गई.

सुबह वह मॉर्निंग वॉक के लिए अपने घर से निकले थे तभी सामने से आई बेकाबू भैंस ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद लक्ष्मण जमीन पर गिर गए, उन्हें गंभीर चोट आई लेकिन अस्पताल ले जाते ही उनकी मौत हो चुकी थी. यह घटना शहर के गांधी गेट इलाके में हुई.

Advertisement

उस बेकाबू भैंस ने दूसरी घटना मे इलाके से जा रहे बाइक सवार दो व्यक्तियों को भी टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो भैंस ने राहुल चूड़े नामक पुलिसकर्मी को भी घायल कर दिया.

भैंस का वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ दिख रहा है कि बेकाबू होकर भैंस सड़क से दौड़ रही है. लोग चिल्ला रहे है. घटना की जानकारी मिलते ही नागपुर महानगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची, बड़ी मशगत के बाद भैंस को पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement