'हिंदू लड़कियां मुस्लिम लड़कों को पसंद करती हैं', मुंबई में हुआ 19 साल की टेलीकॉलर के साथ TCS जैसा कांड, आरोपी अरेस्ट!

मुंबई में 19 साल की एक लड़की को उसके पूर्व सहकर्मी ने नौकरी छोड़ने के बाद लगातार फोन और अश्लील मैसेज भेजकर परेशान किया. आरोपी ने आपत्तिजनक तस्वीरें भेजीं और भड़काऊ बातें कीं. पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
अश्लील मैसेज और कॉल से परेशन लड़की (Photo: ITG) अश्लील मैसेज और कॉल से परेशन लड़की (Photo: ITG)

दिव्येश सिंह

  • मुंबई ,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:05 PM IST

मुंबई से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक और गंभीर मामला सामने आया है. यहां एक 19 साल की लड़की, जो पहले एक टेलीकॉलर की नौकरी करती थी, उसे उसके ही पूर्व सहकर्मी द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा था. लड़की ने जब नौकरी छोड़ दी, तब भी आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसे फोन कॉल और मैसेज के जरिए परेशान करता रहा.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, जब दोनों एक ही ऑफिस में काम करते थे, तब उनके बीच किसी तरह की बातचीत या संपर्क नहीं था. लेकिन जैसे ही लड़की ने नौकरी छोड़ी, कुछ दिनों बाद आरोपी ने उसे मैसेज और कॉल करना शुरू कर दिया. शुरुआत में उसने लड़की को कहा कि वह उसे पसंद करता है और वह क्यूट है. लेकिन धीरे-धीरे उसका व्यवहार बदल गया और उसने अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजने शुरू कर दिए.

आरोपी ने सिर्फ मैसेज तक ही खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि उसने अपने निजी अंगों की तस्वीरें भी लड़की को भेजीं और उससे भी इस तरह की तस्वीरें भेजने की मांग की. इसके अलावा वह लगातार फोन कर उसे परेशान करता रहा. उसने लड़की से यह भी कहा कि उसका उसकी दो सहेलियों के साथ भी संबंध रह चुका है और उसने उनके साथ गलत व्यवहार किया है.

Advertisement

नौकरी छोड़ने के बाद शुरू हुआ उत्पीड़न

जब पीड़िता ने अपनी सहेलियों से इस बारे में बात की, तो उन्होंने भी बताया कि आरोपी उन्हें भी पहले परेशान कर चुका है और लगातार मैसेज और कॉल करता था. परेशान होकर उन्होंने उसे ब्लॉक कर दिया था. आरोपी ने लड़की से बातचीत के दौरान कुछ भड़काऊ और आपत्तिजनक बयान भी दिए. उसने कहा कि उसे धर्म से कोई फर्क नहीं पड़ता और आजकल हिंदू महिलाएं मुस्लिम पुरुषों को पसंद करती हैं. उसने यह भी कहा कि उसके चाचा की तीन पत्नियां हैं, जिनमें से एक हिंदू है. इसके अलावा उसने लड़की को लॉज चलने के लिए भी कहा, जिससे लड़की और ज्यादा डर गई.

पिता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता ने आरोपी को कई बार समझाया और चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं माना और लगातार उसे परेशान करता रहा. आखिरकार परेशान होकर लड़की ने अपने पिता को इस पूरे मामले की जानकारी दी. इसके बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है और मामले की जांच जारी है. यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि महिलाओं को कार्यस्थल और उसके बाद भी किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement