स्टंट कर रहे लोगों को मुंबई पुलिस की वार्निंग-लॉकअप में जाएंगे, 3 अरेस्ट

मुंबई पुलिस ने स्टंट का वीडियो भी ट्वीट के साथ शेयर किया है. पुलिस ने गिरफ्तार तीनों लोगों को कोर्ट में पेश किया, जहां इन्हें चेतावनी देकर बेल पर छोड़ दिया गया. ये तीनों लड़के सड़क पर बॉलीवुड की एक मूवी की नकल उतार रहे थे. जबकि एक दूसरे कार पर बैठा शख्स इनका वीडियो बना रहा था.

Advertisement
कार पर स्टंट कर रहे 3 गिरफ्तार (फोटो-ani) कार पर स्टंट कर रहे 3 गिरफ्तार (फोटो-ani)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 10 जून 2019,
  • अपडेटेड 11:54 AM IST

चलती कार पर स्टंट कर रहे तीन लड़कों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन तीनों लड़कों का स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इसके बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया. इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने एक मैसेज भी दिया है. पुलिस ने लिखा है कि अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको रेड कार्पेट नहीं मिलेगा, बल्कि ऐसे हाई राइड्स के लिए आप लॉक अप में जाएंगे. मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया, "आप उनसे पूछिए जिन्होंने मुंबई के कार्टर रोड पर सिल्वर स्क्रीन का ये सीन क्रिएट करने की कोशिश की. खार पुलिस ने ऐसे तीन लोगों को आईपीसी की धारा 279, 336 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत गिरफ्तार किया है.

Advertisement

मुंबई पुलिस ने स्टंट का वीडियो भी ट्वीट के साथ शेयर किया है. पुलिस ने गिरफ्तार तीनों लोगों को कोर्ट में पेश किया, जहां इन्हें चेतावनी देकर बेल पर छोड़ दिया गया. ये तीनों लड़के सड़क पर बॉलीवुड की एक मूवी की नकल उतार रहे थे. जबकि एक दूसरे कार पर बैठा शख्स इनका वीडियो बना रहा था.

इस वीडियो में दिख रहा है कि तीन लोग कार की खिड़की से बाहर लटके हुए हैं. उन्होंने एक हाथ से कार के अंदर पकड़ रखा है जबकि उनके दूसरे हाथ में बोतल है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो लोगों के बीच गलत मैसेज जाने लगा, हम लोगों ने इनकी तलाश शुरू कर दी, वीडियो से हमें कार का नंबर पता चला इसके बाद हमने आरटीओ के दफ्तर से कार के मालिक के घर का पता लगाया. बाद में इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. ये तीनों लोग गोवांदी इलाके रहने वाले हैं, ये लोग बांद्रा की ओर जा रहे थे. पुलिस ने इनकी पहचान मोहम्मद शेख, समीर साहीबोले और अनस शेख के रूप में की है. ये लोग सेकेंड ईयर के कॉलेज छात्र हैं.    

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »