मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 लाख रुपये की ड्रग्स बरामद, दो गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने गोवंडी इलाके में दो ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 23 लाख रुपये की ड्रग्स जब्त की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. हाल ही में एंटी नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट ने माहिम और विरार इलाके से 610 ग्राम MD ड्रग्स बरामद किया था.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 22 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 6:27 PM IST

मुंबई पुलिस ने गोवंडी इलाके में दो ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 23 लाख रुपये की ड्रग्स जब्त की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. हाल ही में एंटी नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट ने माहिम और विरार इलाके से 610 ग्राम MD ड्रग्स बरामद किया था. बरामद किए गए ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बजार में 1 करोड़ 22 लाख रुपए बताई गई थी.

Advertisement

पुलिस ने 3 ड्रग्स पैडलर्स के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था. मुंबई पुलिस ने अफ्रीकन महिला ड्रग्स पैडलर्स सहित कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया था. पुलिस का कहना है था कि आरोपी ड्रग्स पैडलर्स मुंबई की कई जगहों पर ड्रग्स की तस्करी करते थे.

भट्टियों में जलाई गई थी ड्रग्स 
मालूम हो कि मुंबई सीमा शुल्क जोन-III ने बीते दिनों 140.57 किलोग्राम ड्रग्स को नष्ट किया था. नवी मुंबई के तलोजा में बने मुंबई वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड (MWML) की इंसीनरेशन फैसिलिटी (भट्टी) में मादक पदार्थों को जला दिया गया था. जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत करीब 538 करोड़ रुपए आंकी गई थी.

जोन III के प्रधान आयुक्त राजेश सानन ने बताया था कि नष्ट की गई ड्रग्स को जोन III के तहत जब्त किया था. उन्होंने बताया था कि मुंबई एयरपोर्ट कमिश्नरेट ने 14 मामलों में 56.06 किलोग्राम हेरोइन और 33.81 किलोग्राम हशीश जब्त की थी. एयर कार्गो एक्सपोर्ट कमिश्नरेट में दर्ज एक मामले में 21.70 किलोग्राम हशीश जब्त की गई थी. वहीं, डीआरआई ने एक मामले में 29 किलो हेरोइन जब्त की थी

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »