मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में आग से हड़कंप, 3 बच्चों समेत 9 घायल

मुंबई के कुर्ला इलाके में मंगलवार तड़के एक मंजिला इमारत में आग लग गई. इस हादसे में तीन बच्चों समेत नौ लोग घायल हुए हैं. नगर निगम ने बताया कि सुबह लगभग 6:53 बजे यह आग लगी.

Advertisement
दमकल विभाग ने 28 मिनट में आग पर काबू पाया (सांकेतिक तस्वीर) दमकल विभाग ने 28 मिनट में आग पर काबू पाया (सांकेतिक तस्वीर)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:58 AM IST

मुंबई के कुर्ला पश्चिम में कोहिनूर HDIL बिल्डिंग नंबर 5 में मंगलवार तड़के आग लग गई. इस घटना में नौ लोग घायल हो गए, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं. आग इलेक्ट्रिकल डक्ट में लगी थी और दमकल विभाग ने लगभग 28 मिनट में इसपर काबू पा लिया. घायलों को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. 

Advertisement

अधिकारियों के मुताबिक, 13 मंजिला आवासीय इमारत के इलेक्ट्रिकल डक्ट में आग लगी थी. आग सुबह करीब 6:53 बजे कुर्ला पश्चिम स्थित कोहिनूर HDIL बिल्डिंग नंबर 5 में लगी. आग इलेक्ट्रिकल वायरिंग और डक्ट के जरिए फैली थी. हालांकि, दमकल विभाग ने सुबह 7:21 बजे तक आग पर काबू पा लिया था लेकिन इस आग में नौ लोग घायल हुए हैं जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं. 

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इमारत में घना घुंधा भर जाने के कारण आठ लोगों को सांस लेने में दिक्कत के कारण अस्पताल ले जाया गया. जबकि एक व्यक्ति के दाहिने पैर में चोट आई है. घायलों में एक पांच वर्षीय बालक और दो किशोर लड़कियां भी शामिल हैं. सभी घायलों को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'रिजीम चेंज न हुआ, न आगे होगा, फ्रांस में...', दशहरा कार्यक्रम में बोले मोहन भागवत; कहा- हम जब भी बंटे कमजोर हुए

अधिकारियों ने बताया कि मदद के लिए मुंबई दमकल विभाग, पुलिस, बिजली कंपनी, 108 एंबुलेंस सेवा और वार्ड के कर्मचारियों को मौके पर तैनात किया गया था. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, मामले में जांच जारी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »