मुंबई के घाटकोपर में अब बनेगा टू-टियर ब्रिज! रोजाना जाम से जूझ रहे लोग

मुंबई के घाटकोपर में निर्माणाधीन रोड ओवरब्रिज के डिजाइन में बड़ा बदलाव किया गया है. इसकी वजह से स्थानीय लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है. बीएमसी और MRIDC ने ब्रिज को टू-टियर बनाने का फैसला लिया है ताकि स्थानीय और लंबी दूरी के ट्रैफिक को अलग किया जा सके.

Advertisement
इस ओवरब्रिज को बनाने के लिए तेजी से कंस्ट्रक्शन चल रहा है (Photo- ITG) इस ओवरब्रिज को बनाने के लिए तेजी से कंस्ट्रक्शन चल रहा है (Photo- ITG)

मुस्तफा शेख

  • मुंबई,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:31 PM IST

मुंबई के घाटकोपर में निर्माणाधीन रोड ओवरब्रिज के डिजाइन में बड़ा बदलाव किया गया है. परियोजना का 30 प्रतिशत काम पूरा होने के बाद, अब तीन पियर कैप्स को आंशिक रूप से तोड़ा जा रहा है. 

इस बदलाव के कारण स्थानीय लोगों को भारी ट्रैफिक जाम और देरी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं.

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) और महाराष्ट्र रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MRIDC) ने मिलकर इस ब्रिज को टू-टियर (दो मंजिला) व्यवस्था में बदलने का फैसला किया है.

Advertisement

इसका मकसद स्थानीय पूर्व-पश्चिम यातायात और अंधेरी और ईस्टर्न एक्सप्रेसवे के बीच लंबी दूरी के ट्रैफिक को अलग-अलग करना है.

संशोधित योजना के तहत, श्रेयस (LBS) जंक्शन और पंत नगर जंक्शन के बीच मौजूदा सड़क स्तर पर एक दूसरा सेकेंडरी ROB बनाया जाएगा. इसके लिए तीन संरचनाओं- पियर कैप्स R, RP16 और RP17 में संशोधन किया जाएगा.

ट्रैफिक को सरल बनाने की कवायद

MRIDC ने एक बयान में कहा, 'संशोधित प्रस्ताव के तहत स्थानीय घाटकोपर के लोगों के लिए एक निचले स्तर का संपर्क मार्ग बनाया जा रहा है ताकि उन्हें लंबे रास्तों से न गुजरना पड़े. वहीं, मुख्य केबल-स्टेयेड ब्रिज की ऊंचाई को कुछ मीटर बढ़ाने से अंधेरी और ईस्टर्न एक्सप्रेसवे के बीच चलने वाले भारी ट्रैफिक को आसानी होगी.'

अधिकारियों का कहना है कि इस पुल की योजना अगले 80 से 100 सालों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है. पहले इस प्रोजेक्ट में 2+2 लेन की व्यवस्था थी, जिसे भविष्य की ट्रैफिक डेंसिटी को देखते हुए बढ़ाकर 3+3 लेन कर दिया गया है. इसके अलावा, भारी वाहनों के आने-जाने के लिए पियर की वर्टिकल क्लीयरेंस को 4 मीटर से बढ़ाकर 5.5 मीटर कर दिया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: प्रोटेस्ट के बीच जान लीजिए दिल्ली में आज ट्रैफिक एडवाइजरी क्या है?

हालांकि अधिकारियों का मानना है कि ये बदलाव भविष्य के लिए बेहतर है, लेकिन निर्माण कार्य में देरी और डिजाइन में बदलाव के कारण स्थानीय निवासियों और स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावकों को रोजाना ट्रैफिक और सुरक्षा संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. लोग जल्द से जल्द इस प्रोजेक्ट के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »