मुंबई में हाईराइज बिल्डिंग की 23वीं मंजिल पर लगी आग, खाली कराई गई इमारत

मुंबई के घाटकोपर में हाईराइज बिल्डिंग की 23वीं मंजिल पर आग लगने के बाद पूरी इमारत खाली करा दी गई. हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं और तीनों की हालत स्थिर बताई गई है.

Advertisement
मुंबई के घाटकोपर में हाईराइज बिल्डिंग की 23वीं मंजिल पर आग.(Photo-ITG) मुंबई के घाटकोपर में हाईराइज बिल्डिंग की 23वीं मंजिल पर आग.(Photo-ITG)

दीपेश त्रिपाठी

  • मुंबई,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:05 AM IST

मुंबई के घाटकोपर में शुक्रवार रात एक रिहायशी इमारत की 23वीं मंजिल पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग कुक्रेजा पैलेस की 23वीं मंजिल पर लगी थी. हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है. आग पर काबू पा लिया गया है. एहतियात के तौर पर पूरी इमारत खाली करा ली गई.

Advertisement

यह घटना घाटकोपर पूर्व के पंतनगर इलाके में वल्लभ बाग लेन की है. दमकल विभाग को शुक्रवार शाम करीब 7:56 बजे आग लगने की सूचना मिली. दमकल की टीम रात 8:15 बजे मौके पर पहुंची. शुरुआत में आग को लेवल-1 घोषित किया गया, लेकिन बाद में इसे लेवल-2 फायर कॉल में बदल दिया गया.

हादसे में घायल 45 वर्षीय साईनाथ आवले को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ड्यूटी पर मौजूद एएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक, वह करीब 27 फीसदी झुलसे हैं. उनकी हालत स्थिर है. वहीं, दो अन्य घायलों की पहचान 34 वर्षीय नीरव लोडाया और 47 वर्षीय राजेश लोडाया के रूप में हुई है. दोनों को जाइनोवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के डॉक्टर रोजबिन ने बताया कि उनकी हालत भी स्थिर है.

आग पर काबू, इमारत में तलाशी जारी

Advertisement

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है. इसके बाद पूरी इमारत को खाली करा लिया गया. दमकल की टीमें यह पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चला रही हैं कि कहीं कोई व्यक्ति अंदर फंसा तो नहीं है. घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियां, एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहन तैनात किए गए. आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आई है.

मेयर ने मौके पर पहुंचकर लोगों से की मुलाकात

मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े भी आग लगने की घटना के बाद मौके पर पहुंचीं. उन्होंने वहां रहने वाले लोगों से मुलाकात की. फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »