मुंबई के सबसे बड़े डंपिंग ग्राउंड में लगी आग पर 3 दिन बाद काबू

मुंबई के सबसे बड़े डंपिंग ग्राउंड देवनार में लगी आग पर काबू पाया जा चुका है. आग की वजह से बीते दो दिन से मुंबई के कुछ इलाके धुआं-धुआं हो गए थे.

Advertisement
देवनार डंपिंग ग्राउंड में लगी थी आग देवनार डंपिंग ग्राउंड में लगी थी आग

विकास वशिष्ठ

  • मुंबई,
  • 31 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 1:45 PM IST

मुंबई के सबसे बड़े डंपिंग ग्राउंड देवनार में लगी आग अब काबू में है. आग की वजह से बीते दो दिन से मुंबई के कुछ इलाकों में धुआं छाया था. लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी. देवनार और शिवाजी नगर के आसपास के 60 स्कूल भी बंद कर दिए गए थे.

एयर क्वालिटी भी सुधरी
इस आग का असर मुंबई की हवा पर भी पड़ा था. आग पर काबू पाने के बाद शुक्रवार की तुलना में एयर क्वालिटी में भी सुधार आया है. शनिवार को , जो इस साल अब तक की सबसे खराब स्थिति थी. मौसम विभाग ने बताया कि देवनार डंपिंग ग्राउंड में आग से बहुत अधिक धुंआ पैदा हुआ है, जो जल्द ही पूर्वी उपनगरीय इलाकों में फैल गया. लोगों ने सोशल मीडिया पर इसके वीडियो भी शेयर किए.

Advertisement

मौके पर अब भी दमकल गाड़ियां मौजूद
आग बुझाने के लिए मौके पर अब भी दमकल की 10 गाड़ियां मौजूद हैं. शनिवार को आग ने अचानक कुछ तेजी पकड़ ली थी, जिससे धुआं और बढ़ गया था. इसके बाद से ही इस पर काबू पाने के क्रयास जारी थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement