मुंबई: आग लगने से जल कर खाक हुईं मोनोरेल की दो बोगियां, कोई हताहत नहीं

ये हादसा मैसूर कॉलोनी स्टेशन पर हुआ. मोनोरेल में सुबह करीब 5.30 बजे आग लगी. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. हालांकि, कहा जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी.

Advertisement
मोनोरेल में आग मोनोरेल में आग

मुस्तफा शेख

  • मुंबई,
  • 09 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:45 AM IST

मुंबई में गुरुवार सुबह मोनोरेल के दो डिब्बों में आग लग गई. आग लगने से मोनोरेल के डिब्बे पूरी तरह से नष्ट हो गई. हादसे के वक्त कोई भी यात्री मौजूद नहीं था. इस दुर्घटना के बाद सभी मोनोरेल सेवाएं बाधित हो गई हैं.

ये हादसा मैसूर कॉलोनी स्टेशन पर हुआ. मोनोरेल में सुबह करीब 5.30 बजे आग लगी. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. हालांकि, कहा जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी.

Advertisement

हादसा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हुआ था. आग लगने के बाद ही 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया था. ऐसा पहली बार नहीं है कि मोनोरेल को हादसे का शिकार होना पड़ा हो, इससे पहले एक ही ट्रैक पर दो मोनोरेल आ गई थीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »