बीजेपी पर बरसे राज ठाकरे, कहा- सत्ता में आने के बाद बदल गए मोदी

राज ने आगे कहा, ‘पहले मैंने कहा था कि मोदी ही आखिरी उम्मीद बचे हैं लेकिन अब जब यह देख लिया कि उन्होंने विश्वासघात किया है तो मैंने उनके खिलाफ बोलना शुरू कर दिया.’ उन्होंने कहा कि मोदी बदल गए हैं. उन्होंने 100 दिन में चमत्कार का वादा किया था. वे कहां हैं.

Advertisement
क्या संघ राष्ट्रवाद पर प्रमाणपत्र बांटेगा: राज ठाकरे क्या संघ राष्ट्रवाद पर प्रमाणपत्र बांटेगा: राज ठाकरे

सूरज पांडेय

  • मुंबई,
  • 09 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 11:59 AM IST

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह ‘विश्वासघात’ कर रहे हैं. उन्होंने शिवसेना को बीजेपी सरकार से अलग होने की चेतावनी देते हुए दावा किया कि सरकार में उद्धव ठाकरे की पार्टी को उचित श्रेय नहीं मिल रहा.


राज ने गुड़ी पड़वा के मौके पर शुक्रवार रात शिवाजी पार्क में अपनी पार्टी की रैली में कहा, ‘किस प्रधानमंत्री ने इतनी विदेश यात्राएं कीं? अच्छे दिन कहां हैं. आपने काला धन वापस लाने का वादा किया था. वह कहां हैं? माल्या यहां से करोड़ों रुपये ले गए और देश से भाग गए.’

Advertisement


राज ने आगे कहा, ‘पहले मैंने कहा था कि मोदी ही आखिरी उम्मीद बचे हैं लेकिन अब जब यह देख लिया कि उन्होंने विश्वासघात किया है तो मैंने उनके खिलाफ बोलना शुरू कर दिया.’ उन्होंने कहा कि मोदी बदल गए हैं. उन्होंने 100 दिन में चमत्कार का वादा किया था. वे कहां हैं.

संघ-ओवैसी पर भी बरसे राज
राज ने कहा, ‘आप राष्ट्रवाद जैसे मुद्दों पर अब संघ की मदद ले रहे हो. क्या संघ राष्ट्रवाद पर प्रमाणपत्र बांटेगा.’ ओवैसी बंधुओं पर निशाना साधते हुए मनसे अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें भाजपा से पैसा मिलता है. गर्दन पर चाकू रखने पर भी ‘भारत माता की जय’ नहीं कहने के असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर राज ने कहा, ‘महाराष्ट्र आओ, मैं तुम्हारी गर्दन पर चाकू रखूंगा.’

शिवसेना सरकार में क्यों है
उन्होंने शिवसेना पर कहा, ‘भाजपा, शिवसेना को उचित श्रेय नहीं दे रही फिर भी वह सरकार में क्यों है. जैतपुर परमाणु संयंत्र पर शिवसेना के आंदोलन का क्या हुआ. शिवसेना को सत्ता में रहने के बावजूद मनसे का डर है.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »