सवा करोड़ का सोना लिए घूम रहा था 25 साल का लड़का, मुंबई में अफसरों ने धर दबोचा

25 साल की उम्र और बैग में करीब सवा करोड़ रुपये का 1 किलो सोना... बैंकॉक से मुंबई पहुंचे एक युवक को शायद उम्मीद थी कि वह आसानी से एयरपोर्ट से बाहर निकल जाएगा. लेकिन कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने उसे रोक लिया. तलाशी में 24 कैरेट का 1 किलो गोल्ड बार बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 1.23 करोड़ रुपये है.

Advertisement
पुलिस ने सोना बरामद कर युवक को किया अरेस्ट. (Photo: Representational) पुलिस ने सोना बरामद कर युवक को किया अरेस्ट. (Photo: Representational)

दीपेश त्रिपाठी

  • मुंबई,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:26 PM IST

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने सोने की तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी. बैंकॉक से आए 25 साल के एक यात्री को खुफिया सूचना के आधार पर रोका गया. तलाशी ली गई तो उसके पास से 24 कैरेट का 1 किलो सोने का बार मिला, जिसकी कीमत करीब 1.23 करोड़ रुपये आंकी गई है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अब जांच इस बात की हो रही है कि वह सिर्फ 'कैरियर' था या फिर इसके पीछे कोई नेटवर्क काम कर रहा है.

Advertisement

मुंबई एयरपोर्ट पर अधिकारियों को सूचना मिली थी कि बैंकॉक से आने वाली फ्लाइट में एक यात्री सोने की तस्करी की कोशिश कर सकता है. केरल का रहने वाला 25 साल का अब्दुल रहूफ मामंतकाथ एयरपोर्ट पहुंचा, एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) के अधिकारियों ने उसे रोक लिया. इसके बाद उसकी जांच की गई.

कस्टम्स के मुताबिक, जांच के दौरान यात्री के पास से 24 कैरेट का 1 किलोग्राम सोने का बार बरामद हुआ. इसकी कीमत करीब 1.23 करोड़ रुपये है. अब बड़ा सवाल यह है कि क्या अब्दुल रहूफ सिर्फ सोना पहुंचाने का काम कर रहा था, या फिर वह किसी बड़े तस्करी सिंडिकेट का हिस्सा है?

यह भी पढ़ें: Most Wanted: सोने की तस्करी, दुबई-पाक कनेक्शन और संभल में साजिश... हैरान कर देगी शाकिर साठा की करतूत

इसी सवाल का जवाब तलाशने के लिए उसके मोबाइल फोन, यात्रा के रिकॉर्ड, संपर्कों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह सोना भारत में किसे सौंपा जाना था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं.

Advertisement

पिछले कुछ समय में बैंकॉक और दुबई जैसे शहरों से भारत आने वाली फ्लाइट्स पर सोने की तस्करी के कई मामले सामने आए हैं. कस्टम्स और डीआरआई लगातार ऐसे नेटवर्क पर नजर रखे हुए हैं. तस्कर अक्सर अलग-अलग तरीके अपनाकर सोना भारत लाने की कोशिश करते हैं, लेकिन खुफिया इनपुट और बढ़ी निगरानी की वजह से कई मामलों का खुलासा हो रहा है. फिलहाल मुंबई कस्टम्स का कहना है कि जांच शुरुआती दौर में है. अधिकारियों की कोशिश अब सिर्फ बरामद सोने तक सीमित नहीं, बल्कि उस पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की है, जो इस तस्करी के पीछे हो सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »