पत्नी ने छाती में मारा मुक्का, पति की मौत...शराब के चलते रोज होता था क्लेश

महाराष्ट्र के लातूर जिले में घरेलू विवाद के दौरान पति की मौत का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में पत्नी को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि पति शराब पीने का आदी था और इसी बात को लेकर दंपति के बीच अक्सर झगड़ा होता था. मंगलवार शाम नशे की हालत में घर लौटने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके दौरान पति को गंभीर चोट लगी और अस्पताल में उसकी मौत हो गई.  

Advertisement
पत्नी ने छाती में मारा मुक्का, पति की मौत (Photo: representational image) पत्नी ने छाती में मारा मुक्का, पति की मौत (Photo: representational image)

aajtak.in

  • लातूर,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:58 PM IST

महाराष्ट्र के लातूर जिले से घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के दौरान 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने मामले में उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सिकंदर सिदराम राठौड़ के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सिकंदर को शराब की लत थी और इसी वजह से उसका अपनी पत्नी कमलबाई के साथ अक्सर विवाद होता रहता था. परिवार के लोगों के मुताबिक पति के शराब पीकर घर आना और झगड़ा करना आम था.

Advertisement

पत्नी ने छाती में मारा मुक्का, गिर पड़ा पति
 
मंगलवार की शाम सिकंदर शराब के नशे में घर पहुंचा था. इसी दौरान उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते यह विवाद झगड़े में बदल गया. पुलिस का कहना है कि झगड़े के दौरान पत्नी ने छाती में मुक्का मारा तो सिकंदर जमीन पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई. उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया. घटना के बाद पत्नी कमलबाई उसे तुरंत इलाज के लिए लातूर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची.

बेहोश हुआ और हो गई मौत

हालांकि,अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद सिकंदर को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की.

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने कमलबाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. अधिकारियों के मुताबिक महिला पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है. इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि घटना की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.  

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement