महाराष्ट्र: जलगांव में बारिश से डैम ओवरफ्लो! हतनूर के 16 गेट खुले, तापी नदी किनारे अलर्ट जारी

महाराष्ट्र के भुसावल और जलगांव जिलों में भारी बारिश के कारण हतनूर डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. डैम के 16 गेट खोलकर तापी नदी बेसिन में 33,408 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. प्रशासन ने डैम क्षेत्र और नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है.

Advertisement
हतनूर डैम के 16 गेट खोल दिए गए हैं. (Photo- Social Media) हतनूर डैम के 16 गेट खोल दिए गए हैं. (Photo- Social Media)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:16 PM IST

महाराष्ट्र के कई जिलों में भी बारिश से बुरा हाल है. जलगांव के भुसावल तहसील में भारी बारिश की वजह से हतनूर डैम से बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया है. ऐसे में प्रशासन ने डैम एरिया और तापी नदी के किनारे रहने वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी की है.

भुसावल और जलगांव जिलों में लगातार हो रही बारिश की वजह से डैम में पानी का लेवल तेजी से बढ़ा है. जानकारी के मुताबिक, भुसावल में हतनूर डैम के 16 गेट 1 मीटर तक खोल दिए गए हैं. 

Advertisement

अभी डैम से तापी नदी बेसिन में 33 हजार 408 क्यूसेक की स्पीड से पानी छोड़ा जा रहा है. इस वजह से नदी किनारे बसे गांवों में चेतावनी जारी कर दी गई है,

तापी नदी किनारे बसे गांवों के लिए अलर्ट जारी 

इस बीच, हतनूर डैम के कैचमेंट एरिया में 288 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है. इसलिए, प्रशासन ने संभावना जताई है कि अगले कुछ घंटों में पानी छोड़ा जाना और बढ़ाया जा सकता है. इरिगेशन सब-डिविजनल ऑफिसर एस जी चौधरी ने लोगों से नदी बेसिन और डैम एरिया में न जाने की अपील की है. प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है और नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की गई है.

यह भी पढ़ें: बारिश शुरू हुई और भोपाल रेलवे स्टेशन की छत से बहने लगा झरना, VIDEO वायरल

Advertisement

बता दें देश के कई राज्यों में बारिश और तूफान का सिलसिला जारी है. कई हिस्सों में भारी बारिश से तबाही मच गई है. एक तरफ मुंबई और पुणे में जलभराव की स्थित बनी हुई है तो वहीं केरल के वायनाड में भूस्खलन हो गया है.

(इनपुट- मनीष जोग)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »